फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Controversy over the boundary wall of the auto market, many shopkeepers stopped it from being built

Fatehabad News: ऑटो मार्केट की चहारदीवारी पर विवाद, कई दुकानदारों ने बनाने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the boundary wall of the auto market, many shopkeepers stopped it from being built
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा ऑटो मार्केट में चहारदीवारी का निर्माण करवाया जा रहा है। इस निर्माण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कुछ दुकानदारों ने निर्माण कार्य को लेकर विरोध किया है और काम रुकवा दिया है। वहीं ऑटो मार्केट प्रधान हरपाल सिंह समेत कई दुकानदारों ने इसके खिलाफ हो गए हैं।
विज्ञापन

चहारदीवारी का निर्माण बीच में रोकने के लिए चलते प्रधान समेत कई दुकानदार विधायक दुड़ाराम और एक्सईएन अमित कौशिक से मिले। प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि दीवार पूरी तरह से टूट चुकी थी और नगर परिषद अब निर्माण करवा रहा है। 95 फीसदी दुकानदार सहमत भी है। दीवार बनने के बाद गेट लगा दिए जाएंगे, जिससे चोरी होने का खतरा कम हो जाएगा। मगर कुछ दुकानदार निर्माण नहीं होने दे रहे है। अगर चहारदीवारी का निर्माण बीच में छोड़ा जाएगा तो गेट लगवाने का फायदा नहीं होगा और चोरियों का खतरा रहेगा। नगर परिषद नियम अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाएं। अमित कौशिक ने आश्वासन दिया कि मौके पर निरीक्षण करके समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


25 लाख से नगर परिषद बनवा रहा चहारदीवारी
नगर परिषद करीब 25 लाख रुपये की लागत से ऑटो मार्केट की चहारदीवारी का निर्माण करवा रहा है। ऑटो मार्केट की स्थापना के बाद चहारदीवारी की मरम्मत भी नहीं हुई। इसके चलते दीवार पूरी तरह से टूट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ऑटो मार्केट में चहारदीवारी बनाई जा रही है। कुछ दुकानों के आगे चहारदीवारी बन रही है, जिससे उनका काम प्रभावित होगा क्यों कि इसके बाद दुकान और चहारदीवारी के बीच जगह कम रह जाएगी। मैंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। किसी का रोजगार खराब नहीं होने देंगे, समाधान निकाला जाएगा।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed