फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Controversy over not dropping passengers at the bus stand

Fatehabad News: बस स्टैंड पर सवारियां न उतारने पर विवाद

Thu, 02 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Controversy over not dropping passengers at the bus stand
फतेहाबाद। सिरसा डिपो की एसी बस में बुधवार रात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब बस चालक ने निर्धारित स्थान पर बस नहीं रोकी और यात्री गुस्से में आ गए। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई जब सिरसा दिल्ली रूट की बस फतेहाबाद शहर पहुंची।
विज्ञापन


बस में सवार यात्री जो पुराने बस स्टैंड के पास उतरने की उम्मीद कर रहे थे। जब वहां बस नहीं रुकी तो उन्होंने चालक और परिचालक के सामने विरोध जताया। यात्रियों का तर्क था कि उन्हें पुराने विश्राम गृह के पास बस स्टॉप पर उतारने का अनुरोध किया गया था क्योंकि यह स्थान पुराने समय से बसों का स्टॉप रहा है।
विज्ञापन


रात के समय बस के अन्य स्टॉप से उतरने पर उन्हें काफी दिक्कत होती क्योंकि रात में न तो ऑटो मिलते हैं और न ही ई-रिक्शा। यात्री जय कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें तय स्थान से दूर जाकर लालबत्ती चौक के पास उतारा गया, जिससे उन्हें पैदल घर जाने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चालक से अपील की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हंगामे की स्थिति देख पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। यात्री काफी परेशान थे। उनका कहना था कि यदि उनके साथ कोई हादसा होता तो कौन जिम्मेदार होगा। अंत में, सवारियों के उतरने के बाद बस सिरसा की ओर रवाना हो गई।

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि सवारियां न उतारने पर सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद चालक-परिचालक को समझाकर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed