{"_id":"6668929fa646b60bb904d2cb","slug":"contractors-arbitrariness-stall-operators-kept-goods-in-womens-toilet-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117883-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ठेकेदार की मनमानी, महिला शौचालय में स्टॉल संचालकों ने रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ठेकेदार की मनमानी, महिला शौचालय में स्टॉल संचालकों ने रखा सामान
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड स्थित महिला शौचालय में रखा सामान
फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद के बने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की शिकायतें लगातार आ रही है और अब ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए स्टॉल संचालकों को सामान रखने के लिए जगह देने का भी मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह थाना रोड पर महिला शौचालय के गेट पर ताला लटका पाया तो लोगों ने रोष जताया।
शौचालय के अंदर स्टॉल संचालकों ने सामान रखा हुआ था। मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दी। सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने ताला खुलवाकर सामान निकलवाया। वहीं ईओ ने कहा कि इस मामले में ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
18 लाख महंगे में दिया गया है सफाई ठेका
नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का ठेका निजी एजेंसी को दे रखा है। वर्ष 2022 के मुकाबले वर्ष 2023 में करीब 18 लाख रुपये महंगे में ठेका जारी किया गया है। एजेंसी को करीब 43 लाख रुपये में ठेका दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके शौचालयों में सफाई नहीं हो रही है और न ही तय जगहों पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हालांकि नगर परिषद द्वारा ठेकेदार को हर माह भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में आया था। कर्मचारियों को भेजकर सामान उठवाया गया है और स्टॉल संचालकों को चेतावनी दी गई है। ठेकेदार को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद