{"_id":"64bea1aba1b112a0d60fcda4","slug":"consumer-forum-fined-22-thousand-rupees-on-courier-company-and-dealer-fatehabad-news-c-21-hsr1034-184549-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उपभोक्ता फोरम ने कोरियर कंपनी और डीलर पर लगाया 22 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उपभोक्ता फोरम ने कोरियर कंपनी और डीलर पर लगाया 22 हजार रुपये का जुर्माना
Mon, 24 Jul 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। समय पर कोरियर न पहुंचाने के मामले में फतेहाबाद की उपभोक्ता फोरम ने कोरियर कंपनी के स्थानीय डीलर व कंपनी दोनों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। इस मामले में राजीव जैन निवासी पालिका बाजार ने उपभोक्ता फोरम में दावा दायर किया था।
राजीव जैन ने बताया था कि उसने फर्स्ट फ्लाइट कोरियर के माध्यम से 50 हजार रुपये का चेक दिल्ली की एक फाइनेंस फर्म को भेजा था। यह चेक उसने शेयर खरीदने के लिए भेजा था। कोरियर भेजने की एवज में उससे कंपनी के स्थानीय डीलर ने 50 रुपये लिए थे और यह कोरियर छह जुलाई 2018 को दिल्ली बताए गए पते पर पहुंच जाना था, लेकिन कोरियर 19 जुलाई को पहुंचा, जिस कारण वह समय पर शेयर नहीं खरीद पाया। उसने बताया कि कंपनी के द्वारा समय पर कोरियर न पहुंचाने के कारण उसे भारी नुकसान हुआ। इस मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कंपनी के डीलर सुनील व कंपनी को 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी व डीलर को मिलकर उपभोक्ता को यह राशि देनी होगी।