फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of the road connecting Narwana to Tohana will begin today.

Fatehabad News: नरवाना से टोहाना को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण आज से होगा शुरू

Mon, 30 Mar 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of the road connecting Narwana to Tohana will begin today.
चंडीगढ रोड की सड़क। 
टोहाना। नरवाना से टोहाना को जोड़ने वाले रोड पर स्थित बलियावाला रेलवे फाटक से लेकर भाखड़ा हेड के रास्ते होते हुए दमकौरा रोड नहर तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 6 करोड़ का टेंडर लगाया गया था। इस सड़क के बनने के बाद इधर से गुजरने वालों की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल यह सड़क कई जगहों से टूटी हुई है। इस कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में रोड पर बने गड्ढों में पानी भर जाता था। रोड को बनाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पिछले लंबे समय से रेहड़ी चालक अपना कूड़ा गिराकर इस जगह पर गिराकर इसे डंपिंग प्वाइंट बना रहे हैं।
विज्ञापन

रात्रि के समय बेसहारा पशु इस सड़क पर आ जाते हैं, जिससे कई बार हादसे भी हुए हैं। इसके सामने ही रेहड़ी मार्केट होने के चलते रेहड़ी वाले व आसपास के दुकानदार कूड़ा कचरा यहीं डाल देते हैं जिससे आने जाने वालों को बदबू का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के निर्माण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनवरी 2023 में मधुर मिलन समारोह के दौरान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 फीट बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई : इस सड़क की चौड़ाई पहले 12 फुट की है लेकिन अब बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए इस सड़क को चौड़ा कर 18 फीट का किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण तारकोल व कंक्रीट से करवाएगा। इसके अलावा कहीं-कहीं पर सड़क को ऊंचा व नीचा भी किया जाना है तथा कई स्थानों पर रेलिंग भी लगाई जाएगी। नहरी विभाग द्वारा नहर का लाइनिंग कार्य होने के चलते कार्य को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed