फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress will not declare anyone as the face of CM in the assembly elections said Selja

Politics of Haryana: 'विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं करेगी घोषित'

Sun, 28 May 2023 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 11:43 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस के पूर्व हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली के घर कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि विधानसभा चुनावों में जीत के बाद ही केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Congress will not declare anyone as the face of CM in the assembly elections said Selja
रतिया के गांव नथवान में पत्रकारों से बातचीत करती कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करेगी। विधानसभा चुनावों में जीत के बाद ही केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री घोषित किया जाएगा। यह बातें कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कही।

विज्ञापन


वे फतेहाबाद गांव नथवान मेंश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली के माता-पिता की बरसी के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि जिस प्रदेमें कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होती है, उस प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा नहीं उतारा जाता और जब पार्टी जीत जाती है तो उसके बाद केंद्रीय कमेटी द्वारा विधायकों की राय लेकर ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन की घोषणा न करने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्हें खुद भी हैरानी होती है कि 10 साल से कांग्रेस द्वारा संगठन की घोषणा नहीं की गई, जिस कारण कांग्रेस पार्टी को हमेशा नुकसान ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नेताओं से राय कर जल्द से जल्द कांग्रेस की प्रदेश, जिला व विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, ताकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह से पार्टी का प्रचार प्रसार कर सके।

कुमारी शैलजा ने दिल्ली में महिला पहलवानों के समर्थन में जा रही महिलाओं व किसानों की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सरकार ने लोकतंत्र का गलाघोट कर रख दिया है।


इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, नवीन केड़िया, मंगतराम लालवास, सुरेंद्र बरतिया, लेख राज लाली, कांग्रेस प्रवक्ता अमरदीप सिंह, अरविंद शर्मा, देव राज हडोली व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed