{"_id":"61aa585870297c29f9549a81","slug":"congress-will-end-but-its-flaws-will-not-be-fixed-tanwar-fatehabad-news-hsr618498831","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस खत्म हो जाएगी, मगर उसमें आई खामियां ठीक नहीं होंगी: तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस खत्म हो जाएगी, मगर उसमें आई खामियां ठीक नहीं होंगी: तंवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने वाले पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, लेकिन उसमें आई खामियां ठीक नहीं होंगी। जैसे कुते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही कांग्रेस की गुटबाजी खत्म नहीं हो सकती। कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा से सांठगांठ किए हुए हैं, जिसका नमूना ऐलनाबाद उपचुनाव में भी देखने को मिला है।
तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने रेस्ट हाउस में पहले मीडिया से बातचीत की, फिर अपने समर्थकों के साथ बैठक की।
सुभाष बराला को जिताने के लिए कांग्रेसियों ने ही बबली की टिकट कटवाई
कांग्रेस पर निशान साधते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस में बैठे कुछ लोग ही पार्टी को खत्म करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुभाष बराला को जिताने के चक्कर में कांग्रेस से देवेंद्र सिंह बबली की टिकट कटवा दी। बाद में वही बबली जजपा की टिकट पर 52 हजार से ज्यादा वोटों से सुभाष बराला को हराकर विधानसभा में पहुंचे। इसी तरह कई अन्य जगहों पर हमारे साथियों की टिकट कटवाई गई।
विज्ञापन
8 दिसंबर को गुरुग्राम में खुलेगा टीएमसी का ऑफिस
तंवर ने कहा कि इसी महीने हरियाणा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का संगठन तैयार किया जाएगा। 8 दिसंबर को गुरुग्राम में पार्टी का कार्यालय खुलेगा। उनके साथ मेहनत करने वाले कार्यकर्ता टीएमसी के साथ जुड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। पुरानी टीम को फिर से सक्रिय करते हुए हरियाणा में टीएमसी को मजबूत किया जाएगा।