{"_id":"6a5bbf7d5a3897425609aa94","slug":"congress-started-signature-campaign-in-ratia-demanding-women-reservation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-157593-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला आरक्षण की मांग पर कांग्रेस ने रतिया में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला आरक्षण की मांग पर कांग्रेस ने रतिया में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Sat, 18 Jul 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
रतिया के ग्रामीण इलाके में महिलाओं से हस्ताक्षर अभियान चलवातीं कांग्रेस नेत्री परमजीत कौर ग्रोह
रतिया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमजीत कौर ग्रोहा के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में महिलाओं से हस्ताक्षर करवाए गए और 21 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर संसद घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
परमजीत कौर ग्रोहा ने कहा कि सरकार ने 21 सितंबर 2023 को महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर महिला कांग्रेस दिल्ली में संसद घेराव करेगी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर महिलाओं को अभियान से जोड़ रहे हैं। इसका उद्देश्य एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का पूरा लाभ दिलाना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें और महिला अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाएं।