फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress leader Kiran Choudhary raised questions on tweeted poster by Deepender Hooda

Haryana: कांग्रेस में आपसी खींचतान जारी, दीपेंद्र के डाले पोस्टर पर किरण चौधरी का सवाल, क्या कार्यकारी अध्यक्ष अप्रासंगिक हैं

Sat, 28 May 2022 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 11:19 PM IST
सार

पोस्टर में हरियाणा से सिर्फ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का ही फोटो लगा था। किरण चौधरी ने पोस्टर में कार्यकारी अध्यक्षों की फोटो नहीं होने पर एतराज जताया है।

विज्ञापन
Congress leader Kiran Choudhary raised questions on tweeted poster by Deepender Hooda
दीपेंद्र हुड्डा ने पोस्ट किया पोस्टर, किरण चौधरी ने पूछा सवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस नेताओं में खींचतान का एक और नजारा देखने को मिला है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के ट्विटर अकाउंट पर डाले गए एक पोस्टर पर सवाल खड़े हुए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने फतेहाबाद में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को लेकर डाले गए पोस्टर में कार्यकारी अध्यक्षों की फोटो नहीं होने पर एतराज जताया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल, रविवार 29 मई को फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम को लेकर बनाए गए पोस्टर को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्विटर पर शेयर किया। इस पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और दीपेंद्र हुड्डा का फोटो था।
विज्ञापन


चारों कार्यकारी अध्यक्षों के फोटो इस पोस्टर से गायब थे। इस पर किरण चौधरी ने ट्विटर पर ही दीपेंद्र से सवाल पूछा कि क्या कार्यकारी अध्यक्ष अप्रासंगिक हैं। हालांकि, किरण चौधरी के सवाल पर दीपेंद्र का कोई जवाब नहीं आया। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनमें विधायक किरण चौधरी की बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता और रामकिशन गुज्जर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भूपेंद्र हुड्डा ने नहीं दिया कोई जवाब
इस पोस्टर विवाद को लेकर फतेहाबाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना ही कहा कि पोस्टर लगवाना उनका काम नहीं है।

 

जो पार्टी का प्रोटोकॉल है, उसका नियमानुसार पालन होना चाहिए। पार्टी के कार्यक्रम में अनुशासन जरूरी है। जब नई कार्यकारिणी गठित हो गई है, तो पार्टी का कार्यक्रम साझा होना चाहिए। राजनीति में सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। एक पक्ष से कभी कुछ नहीं होता है। - किरण चौधरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक, तोशाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed