फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress is no longer a party but a private company, could not even form an organization: Babli

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, वह परिवारवाद से घिरी : बबली

Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congress is no longer a party but a private company, could not even form an organization: Babli
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली। संवाद
टोहाना। किसान विश्राम गृह में भाजपा शहरी मोर्चा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार की नीतियों और 11 साल में करवाए विकास कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

बबली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, वह परिवारवाद से घिरी हुई है। वहां एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम होता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संगठन निर्माण कार्य शुरू करने पर वे बधाई देते हैं। बबली ने कहा कि कांग्रेस के मंच पर कार्यक्रम के दौरान विरोध की परंपरा फिर से उभर कर सामने आ रही है।
विज्ञापन

आमजन के समक्ष अपने ही विधायक पर आरोप लगाए जा रहे हैं फिर मारपीट व धक्का-मुक्की हो रही है जो कांग्रेस के कल्चर को साबित करता है। बबली ने कहा कि 12 साल से कांग्रेस अपना संगठन नहीं बना पा रही है। पिछले दिनों राहुल गांधी चंडीगढ़ में आए थे तो उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस का संगठन बने। बबली ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस की सभ्यता व संस्कृति रही है लगता नहीं कि ये संगठन बना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली ने बिजली निगम के एसडीओ के रिश्वत सहित पकड़े जाने पर कहा कि पहले जिस तरह कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की परंपरा चल रही थी उसे खत्म करने के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार की बीमारी के खिलाफ कार्य कर रही है ताकि आमजन को इसका लाभ मिले। बबली ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यदि कोई भी इसकी शिकायत करेगा तो सरकार सख्त एक्शन लेगी।

विधायक परमवीर सिंह पर कटाक्ष

देवेंद्र बबली ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक परमवीर पर वार करते हुए कहा कि वे टोहाना के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। मौजूदा विधायक भ्रष्टाचार फैलाने में विश्वास रखते हैं। बबली ने विधायक पर 15-20 गुंडा तत्वों को साथ रखने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed