फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Colonies are waiting for basic facilities

Fatehabad News: तीन साल से शहरी क्षेत्र में शामिल कॉलोनियों को मूलभूत सुविधा का इंतजार

Mon, 30 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Colonies are waiting for basic facilities
फतेहाबाद की हरनाम कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था न होने से जमा पानी।
फतेहाबाद। तीन साल पहले शहरी क्षेत्र में शामिल की गई कॉलोनियों के लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। चारों तरफ चुनावी प्रचार जोरों पर हैं, लेकिन इन कॉलोनियों के लोगों को सुविधाओं की दरकार है।
विज्ञापन

दरअसल, हंस काॅलोनी, हरनाम सिंह काॅलोनी, आजाद नगर व स्वामी नगर को नगर परिषद चुनाव से पहले शहरी क्षेत्र में शामिल करके लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा देने की बात की गई, लेकिन आज तक इन कॉलोनियों के लोग मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों के वोट भी गांव से शहरी क्षेत्र में शामिल कर दिए गए हैं। कॉलोनियां शहर से एक किलोमीटर दूर है। इन कॉलोनी में न तो नहरी पानी की सुविधा के लिए कोई पाइप लाइन डाली हुई और न ही शौचालयों के लिए सीवरेज की पाइप लाइन है। जिस कारण लोगों को रोजाना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी कॉलोनीवासी सुविधाओं के लिए तरस गए हैं। अधिकारियों से जब इस मामले में बात करते हैं तो अधिकारी कहते हैं कि कॉलोनी अभी शहरी क्षेत्र में शामिल हुई है, जल्द से जल्द इनमें सुविधा दी जाएगी। मगर ऐसा कहते हुए तीन साल बीत गए हैं। इन कॉलोनी में ट्यूबवेल का पानी दिया जाता है, बारिश आने के बाद इसमें मिलावट हो जाती है, जिस कारण पीने के पानी की भी काफी दिक्कत होती है। बारिश आने के बाद कॉलोनी में गंदे पानी के निकासी का भी कोई समाधान नहीं है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब वह गांव में शामिल थे तो वह सरपंच को कहकर काम करवा लेते थे, लेकिन जब से नगर परिषद में शामिल हुए हैं, तो न अधिकारी कोई काम करते हैं न ही करवाने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्टीमेट तैयार मंजूरी के लिए भेजा
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया है। जैसे ही सरकार से मंजूरी मिलेगी टेंडर लगाकर जल्द से जल्द इन कॉलोनी में पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाएगा। 80 करोड़ से अधिक लागत से इन कॉलोनियों में यह कार्य होना है। काम की मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य शुरू होगा।

शहरी क्षेत्र की कॉलोनी में जो सुविधा मिलती है, वो सुविधा हमें नहीं मिल रही। अधिकारी कहते है कि जल्द काम शुरू होगा। ढाई साल से हम इंतजार कर रहे, लेकिन सरकार ने अभी तक काम शुरू करने के पैसे ही नहीं भेजे हैं। कॉलोनी में सफाई भी समय से नहीं हो रही है। - रानी, निवासी हरनाम कॉलोनी।

हमारी कॉलोनी को अब शहरी बिजली सप्लाई से जोड़ दिया है। लेकिन बाकी सुविधा गांव वाली ही है। न तो सीवरेज की पाइप लाइन डली और न ही नहरी पानी की सप्लाई के लिए कोई काम शुरू हुआ है। - कृष्ण कुमार, निवासी आजादनगर।

सीवरेज लाइन न होने के कारण लोगों को काफी समस्या होती है। बारिश के दिनों में गलियों में पानी भर जाता है। उसकी निकासी में काफी दिक्कत होती है। घंटों तक पानी गलियों में भरा रहता है। - नानक, निवासी आजादनगर।


नगर परिषद की सीमा में शामिल कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने से पहले उसमें मूलभूत सुविधा जरूरी है। कॉलोनी में सीवरेज व नहरी पानी के लिए पाइप लाइन जन स्वास्थ्य विभाग डालेगा। सरकार से पाइप लाइन डालने के लिए मंजूरी मांगी गई। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, कॉलोनी में काम शुरू हो जाएगा। - सविता टुटेजा, उप प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed