फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   College principal did not come to the meeting of voter list revision campaign

Fatehabad News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बैठक में नहीं आए कॉलेज प्रिंसिपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
College principal did not come to the meeting of voter list revision campaign
लघु सचिवालय के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक लेते एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिए एडीसी एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी की अध्यक्षता में जिले के कॉलेज व आईटीआई शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व साक्षरता क्लब प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में तीन कॉलेज प्रिंसिपल गैरहाजिर रहे। उन्होंने अपने स्थान पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित अन्य स्टाफ को भेज दिया। इससे नाराज एडीसी ने गैरहाजिर रहने वाले कॉलेज प्रिंसिपलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटने के लिए भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

एडीसी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल की सराहना की। वहीं, पात्र विद्यार्थियों के वोट बनवाने के कार्य में पीछे रहने वाले कॉलेजों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वंचित विद्यार्थियों के जल्द से जल्द वोट बनवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित शिक्षण संस्थानों में पात्र एवं योग्य विद्यार्थियों के शत प्रतिशत वोट बनवाए जाएं। उन्होंने सभी कॉलेज व आईटीआई शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे 30 नवंबर तक एक प्रमाण पत्र दें, जिसमें यह सत्यापित करके देंगे कि उनके शिक्षण संस्थान में कोई भी पात्र विद्यार्थी वोट बनवाने से वंचित नहीं रहा है।
विज्ञापन


9 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
एडीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 9 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी किया हुआ हैं। इस कार्यक्रम की सभी गतिविधियों को समय पर पूरा किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे। उन्होंने सभी उपस्थित कॉलेज प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों के वोट बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा पात्र नागरिकों के वोट बनवाने के संबंध में अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप लगवाएं। कैंप में विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी दी जाए ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी अपने वोट बनवा सकें। बैठक में राजकीय भोड़ियाखेड़ा कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता, एमएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, एमए बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. जनक मेहता, राजकीय भूना कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र ज्याणी, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य व साक्षरता क्लब प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
बैठक में नहीं आने वाले कॉलेज प्रिंसिपलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। मतदाता सूची से संबंधित काम बेहद महत्वपूर्ण है।
-डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, एडीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed