फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold winds blew at a speed of seven kilometers, severe cold made everyone miserable.

Fatehabad News: सात किमी की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं, प्रचंड ठंड ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cold winds blew at a speed of seven kilometers, severe cold made everyone miserable.
फतेहाबाद के भट्टू रोड़ से ठंड के बीच गुजरते वहन चालक।
फतेहाबाद। जिला इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। इसका सबसे अधिक प्रकोप छोटे बच्चों को झेलना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार से लेकर निमोनिया की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के मुख्य शिशु रोग विशेषज्ञों के यहां ओपीडी में भारी भीड़ लग रही है। फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली, जिसने लोगों की पूरे दिन कंपकंपी छुड़ाए रखी।
विज्ञापन

घरों व प्रतिष्ठानों में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। अधिकतम तापमान में कमी आने से कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। हालात ऐसे हैं कि लोग ठंड के चलते घरों से बाहर निकलने से ही परहेज कर रहे हैं। हाथ-पांव ठिठुरने पर काम तक करना मुश्किल हो रहा है। दिन भर बाजारों की सड़कें और गांव की गलियां सूनी रहने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल यही हालात रहेंगे और 8 जनवरी को बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों की हालत भी खराब हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में रजाइयों में दुबके रहते हैं। घरों से बाहर निकलने से पहले ठंड से बचाव के लिए कई-कई गर्म कपड़े डालने पड़ रहे हैं। इतने प्रबंधों के बावजूद शरीर ठंड से कांप रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों के किनारे राहगीर जगह-जगह अलाव सेककर ठंड से बचने के प्रयास कर रहे हैं। पशुपालकों ने अपने पशुओं को भी ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध कर रखे हैं। पशु पालक अपने पशुओं के मकानों में अंगीठी जलाकर ठंड कम करने के प्रयास में जुटे हैं। वहीं ठंड के कारण सांस की बीमारी के मरीजों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को भी निमोनिया की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बच्चों को घर में ही गर्म कपड़ों में रखें
चिकित्सकों के अनुसार, इस मौसम में खांसी, जुकाम की बीमारियां आम हैं और बच्चे निमोनिया का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को घर से बाहर निकालने के बजाय घर में ही गर्म कपड़ों में रखें। पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी।


------
पिछले एक सप्ताह से ठंड अधिक है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों की देखभाल अधिक चाहिए। खासतौर पर बच्चों की देखभाल जरूरी है, क्योंकि ठंड की वजह से उनको निमोनिया व अन्य शिकायत हो सकती हैं। इन दिनों में बच्चों को घर में ही गर्म कपड़ों के बीच रखें।
-डॉ. मनीष टुटेजा, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed