फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold wave intensifies in the district, light rain expected on 2nd

Fatehabad News: जिले में बढ़ रही ठंड, 2 को हलकी बारिश के आसार

Tue, 30 Dec 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies in the district, light rain expected on 2nd
गांव मेहूवाला में सुबह साढे नौ बजे छाई धुंध के दौरान गुजरते ग्रामीण। संवाद
फतेहाबाद। जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े 11 बजे बाद ही लोगों को कोहरे से राहत मिल सकी। जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 2 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इससे हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

धुंध छाने से मंगलवार सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। नेशनल हाईवे सहित अन्य संपर्क मार्गों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। हालांकि शीतलहर चलने के बावजूद भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जरूरी कामकाज के लिए ही लोग बाहर निकले। वहीं जिले के स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

---
दोपहर में खिली धूप ने दिलाई राहत
सुबह करीब साढ़े 11 बजे के बाद धुंध छंटनी शुरू हुई। दोपहर में अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर कुछ कम महसूस हुआ, लेकिन ठिठुरन से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: राज्य में 2 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील संभावित है। मंगलवार को शीतलहर चलने और बुधवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार रात से 1 जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाही रहने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में धुंध भी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट के आसार हैं।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed