फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Co-operative bank salesmen drank pesticide, hospitalized after accusing clerk of harassment, fatehabad

लिपिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सहकारी बैंक के सेल्समैन ने पीया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Fri, 28 Feb 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Co-operative bank salesmen drank pesticide, hospitalized after accusing clerk of harassment, fatehabad
दि फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा भूथनकलां, जहां दोनों कार्यरत हैं। - फोटो : Fatehabad
भूना। दी फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा भूथनकलां के सेल्समैन ने मुख्य लिपिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजनों ने उसे तुरंत फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने सेल्समैन के बयान लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को मुख्य लिपिक को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला दोनों के बीच पैसों का लेनदेन होने का सामने आया है।
विज्ञापन

दी फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक भूथनकलां के सेल्समैन छबीला राम ने बताया कि उससे बैंक के लिपिक रामकुमार टांडी ने वर्ष 2019 में 24 लाख रुपये दो रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से लिए थे। सेल्समैन ने बताया कि लिपिक की मांग को पूरा करने के लिए उसने अपने विश्वसनीय पांच किसानों से 8 लाख 70 हजार रुपये ब्याज पर लेकर तथा बाकी अपने केसीसी से पैसे निकलवा कर दे दिए थे। मगर अब दो महीने पहले उसने ब्याज सहित अपने 32 लाख रुपये वापस करने के लिए राम कुमार से कहा तो उसने कुछ दिन बाद देने की बात कहकर टरका दिया। 14 फरवरी को उसने बैंक में लिपिक रामकुमार से अपने तथा किसानों से लिए हुए 32 रुपये मांगे तो उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सेल्समैन ने बताया कि पैसों की उसके पास कोई लिखित प्रमाण नहीं है। क्योंकि लिपिक के साथ उसका लंबे समय से विश्वास बना हुआ था। सेल्समैन ने बताया कि लिपिक प्रभावशाली व्यक्ति है और वह उसे हर रोज तंग करता था जिससे परेशान होकर 27 फरवरी को उसने कीटनाशक पीकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

एक ही गांव के हैं लिपिक और सेल्समैन
दी फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा भूथनकलां में लिपिक और सेल्समैन दोनों एक ही गांव हसंगा के हैं। जो पिछले कई वर्षों से मिनी बैंक हसंगा में कार्यरत थे। दोनों के बीच तालमेल भी बहुत ही अच्छा रहा है। परंतु मिनी बैंकों को सरकार ने करीब 18 वर्ष पहले केंद्रीय बैंक में मर्ज कर दिया था। इसलिए तभी से उपरोक्त दोनों भूथन कलां में ड्यूटी पर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा छबीला से कोई विवाद नहीं, आरोपों से मैं भी हताश : लिपिक
लिपिक राम कुमार टांडी ने बताया कि सेल्समैन छबीला राम के साथ मेरा कोई विवाद नहीं हुआ। कीटनाशक पीने व मुझ पर आरोप लगाने से मैं भी हताश हूं। उन्होंने बताया कि उसका छबीला राम के साथ पैसों का कोई लेन-देन नहीं है। बंदूक तानने के आरोप भी निराधार हैं। लेकिन बैंक में एक दिन सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक की सफाई करने जरूर लेकर गया था।

मामले की जांच जारी, लिपिक को भी शामिल तफ्तीश किया है : जांच अधिकारी
पुलिस जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया है कि सेल्समैन छबीला राम ने कीटनाशक पी लिया था और अस्पताल में बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिसमें बैंक लिपिक पर लाखों रुपये का लेनदारी होने की बात सामने आई है। लेकिन बैंक में सेल्समैन पर बंदूक तानी थी या नहीं, इसकी जांच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के बाद हो पाएगी। आईओ ने बताया कि आरोपी लिपिक रामकुमार को जांच तफ्तीश में शामिल किया है। जिसने कई सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं दिए हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जांच प्रक्रिया के बाद आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed