{"_id":"6851b07247b96eff6709ea61","slug":"cms-orders-ignored-dead-line-passed-potholes-in-city-not-filled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135603-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुख्यमंत्री के आदेश भी दरकिनार डेडलाइन गुजरी, नहीं भरे गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुख्यमंत्री के आदेश भी दरकिनार डेडलाइन गुजरी, नहीं भरे गए गड्ढे
Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर बने गड@ढेसंवाद
फतेहाबाद। मानसून से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर की गलियों और सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे।
उन निर्देशों के बाद नगर परिषद ने कवायद भी शुरू लेकिन प्रक्रिया टेंडरों में उलझी रही और सीएम की दी हुई डेडलाइन भी बीत गई। हालात ये है कि 27 में से 13 वार्डों में टेंडर खुल चुके हैं लेकिन ठेकेदारों को अभी तक वर्क ऑर्डर तक जारी नहीं किए गए हैं। वजह ये है कि ठेकेदारों ने बैंक सिक्योरिटी और अनुबंध नहीं किया है। दो वार्ड ऐसे हैं जिनमें अभी तक एजेंसी नहीं आई है। यही नहीं 12 वार्डों में पहले टेंडर लगाए गए थे लेकिन एजेंसी नियम अनुसार नहीं आई।
अब उन वार्डों के फिर से टेंडर लगाए गए लेकिन ये अभी तक अटके पड़े हैं। नगर परिषद ने शहर के गड्ढे भरने के लिए 78.64 लाख का एस्टीमेट बनाया है। हालात ये है कि शहर के किसी भी वार्ड में स्पेशल रिपेयर के तहत गड्ढों को नहीं भरा गया है। आउटर कॉलोनियों में समस्या ज्यादा है। वजह ये है कि यहां पर पेयजल की पाइप लाइन डाली गई थी और उसके बाद से गड्ढे नहीं भरे गए हैं।
नगर परिषद इतनी राशि ये भरेगा गड्ढे
वार्ड
अनुमानित
1
1.74 लाख
2
4.29 लाख
3
2.18 लाख
4
3.03 लाख
5 3.43 लाख
6
3.48 लाख
7
2.59 लाख
8
4.29 लाख
9
3.44 लाख
10
1.36 लाख
11
3.3 लाख
12
8.45 लाख
13
3.38 लाख
14
2.58 लाख
15
4.23 लाख
16
2.53 लाख
17
2.11 लाख
18
2.57 लाख
19
2.51 लाख
20
2.18 लाख
21
2.58 लाख
22
2.44 लाख
23
2.58 लाख
24
2.15 लाख
25
3.85 लाख
26
2.58 लाख
27
2.09 लाख
-
मॉडल टाउन में गड्ढे
शहर के मॉडल टाउन की सड़कों में भी 50 से ज्यादा गड्ढे है। यहां नागरिक अस्पताल के सामने पुराना बस स्टैंडर रोड पर ही चार से पांच गड्ढे हैं। मंगलवार को आई बारिश के बाद इनमें पानी भी चुका है। इसके अलावा शहर के लालबत्ती चौक पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग फुटपाथ बने हैं। इन पर भी गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
-
कॉलोनी में अनगिनत गड्ढे
शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में अनगिनत गड्ढे हैं। जबकि इन कॉलोनियों में स्पेशल मरम्मत के नाम पर सिर्फ नाममात्र ही एस्टीमेट रखा गया है। वार्ड 15 में 4 लाख, वार्ड 16 में 2.50 लाख और वार्ड 17 में 2.11 लाख रुपये का एस्टीमेट रखा गया है। जबकि इन कॉलोनियों में हर गली में गड्ढे हैं।
-
दो वार्डों के फिर लगाए टेंडर
नगर परिषद प्रशासन ने 25 वार्डों के टेंडर एक साथ लगा दिए थे। लेकिन वार्ड 7 और 15 का टेंडर 4 जून को लगाया गया था। ये टेंडर 12 को खोले गए लेकिन एक-एक एजेंसी आने के कारण इन्हें रद्द कर दिया गया। अब इन वार्डों नए सिरे से टेंडर लगाए गए हैं।
-
ठेकेदारों को बैंक गारंटी और एफिडेविट देना था, इस वजह ये वर्क ऑर्डर प्रक्रिया रुकी हुई है। बाकी 12 वार्डों के टेंडर जल्द खोल दिए जाएंगे।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद