फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CMO office will not be in new building, four storey OPD block will be built

Fatehabad News: नई बिल्डिंग में नहीं होगा सीएमओ कार्यालय, बनेगा चार मंजिला ओपीडी ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
CMO office will not be in new building, four storey OPD block will be built
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर में निर्माणधीन अस्पताल का भवन
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर 9 में निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग में बड़ा फेरबदल स्वास्थ्य विभाग करने जा रहा है। अस्पताल परिसर मेंं सिविल सर्जन कार्यालय नहीं होगा। सिविल सर्जन कार्यालय को मौजूदा नागरिक अस्पताल के भवन में शिफ्ट किया जा सकता है। फिलहाल सिविल सर्जन कार्यालय पॉलीक्लीनिक भवन में चल रहा है। बिल्डिंग निर्माण को लेकर पंचकूला में स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ सिविल सर्जन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई है। इस बैठक में अस्पताल के नक्शे में फेरबदल का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भविष्य को देखते हुए अस्पताल में बेडों की संख्या 200 से 250 करने पर भी विचार कर रहा है। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय के ब्लॉक की जगह पर चार मंजिला ओपीडी ब्लॉक होगा। पूरे ब्लॉक में ओपीडी कक्ष होंगे। इसी ब्लॉक में आखिरी मंजिल पर आयुष विभाग की ओपीडी और कार्यालय होगा। स्वास्थ्य विभाग भीड़ को कम करने और सुरक्षा को देखते हुए ओपीडी ब्लॉक को अलग से बना रहा है। संवाद
विज्ञापन

एंट्री गेट पर ही होगी क्रिटिकल केयर यूनिट
अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने पर भी फैसला लिया गया है। इस यूनिट में गंभीर मरीजों का उपचार होगा। इसे मुख्य एंट्री गेट के पास ही बनाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक की टीम पहले सर्वे भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

234 करोड़ से बन रहा 200 बेड अस्पताल
हुडा सेक्टर 9 में करीब 18 एकड़ में स्वास्थ्य विभाग 200 बेड के अस्पताल का निर्माण करवा रहा है। इसको लेकर प्रक्रिया करीब 17 साल से चल रही थी। 17 साल बाद ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ा है। अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग करीब सात मंजिला होगी। यहां पर मरीजों के लिए प्राइवेट कक्ष भी होंगे।
डॉक्टरों व स्टाफ के लिए होगी रिहायशी कॉलोनी
नई बिल्डिंग में डॉक्टरों और स्टाफ के लिए रिहायशी कॉलोनी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों के लिए यहां पर कोठी होगी। सर्जन के लिए सात रिहायशी भवन बनेंगे। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर के लिए 21 क्वार्टर बनेंगे, अन्य स्टाफ के लिए 28 क्वार्टर बनाए जाने है।

कोट
निर्माणधीन अस्पताल को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। इस बैठक में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा यहां पर सिविल सर्जन कार्यालय न बनाकर उसकी जगह ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा ताकि मरीजों को फायदा हो सकें। -डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed