फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM flying team searched documents in Agriculture Welfare Department for four and a half hours

Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग टीम ने कृषि कल्याण विभाग में साढ़े चार घंटे तक खंगाले दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
CM flying team searched documents in Agriculture Welfare Department for four and a half hours
फतेहाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापे मारे। अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी समेत किसानों को योजनाओं का मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक करीब साढ़े चार घंटे तक कार्रवाई चली।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई के बाद कृषि विभाग कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही। सीएम फ्लाइंग टीम ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग के कार्यालय में कर्मचारियों को बुलाकर फाइलों की जांच की। जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और एएसआई सुरेंद्र सिंह को कोई अनियमितता नहीं मिली। मगर किसानों के मुआवजे को लेकर सीएम विंडो की 89 शिकायतें थीं, जिसमें से 82 शिकायतों का समय से निपटान नहीं किया गया। इसकी जानकारी सीएम फ्लाइंग टीम ने उच्च अधिकारियों को दी। वहीं, सीएम फ्लाइंग टीम के समक्ष उपनिदेशक ने किसानों के साथ बैठक करने के लिए कक्ष नहीं होने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed