{"_id":"695801317d857460b9019208","slug":"cm-approves-sewerage-line-project-in-legalized-colonies-eight-thousand-people-will-benefit-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146322-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट को सीएम ने दी मंजूरी, आठ हजार आबादी को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट को सीएम ने दी मंजूरी, आठ हजार आबादी को होगा फायदा
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में प्लॉट में खड़ा पानी संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा में शामिल होने के बाद वैध हुई कॉलोनियों के लिए नववर्ष पर राहत भरी खबर है। जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। वर्क ऑर्डर के लिए प्रस्ताव सीएम कार्यालय में भेजा गया था। जनस्वास्थ्य विभाग अब एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करेगा और इसके साथ काम शुरू हो जाएगा।
इसकी पुष्टि करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने कहा कि इसका फायदा हंस कॉलोनी, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर की आठ हजार आबादी को होगा। अमर उजाला के 29 दिसंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रकाशित भी किया गया था। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से निर्देश आने के बाद एजेंसी को वर्क आर्डर दे दिया जाएगा और काम शुरू हो जाएगा। टेंडर होने के बाद वर्क ऑर्डर प्रक्रिया के लिए फाइल सीएम कार्यालय को भेजी हुई थी, लेकिन मीटिंग रद्द होने के कारण मंजूरी नहीं मिल पाई थी।
-
24.41 करोड़ से डाली जाएगी पाइप लाइन
नगर परिषद सीमा में करीब चार साल पहले शामिल हुई कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रोजेक्ट तैयार किया। इसका टेंडर भी लगाया गया। वर्क ऑर्डर की मंजूरी के लिए सीएम कार्यालय में फाइल भेजी गई थी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 24 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च होंगे। फिलहाल हालात ये है कि यहां पर पानी निकासी का प्रबंध नहीं हैं और रोजाना झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
-
पाइप लाइन डालने के बाद आठ करोड़ से बनेगी सड़कें
नगर परिषद सीमा में पिछले दिनों 13 कॉलोनियां नियमित हुई थी। इनपर विकास शुल्क 240 रुपये प्रति वर्ग गज लगाया गया है। जबकि पहले नियमित हुई कॉलोनियों पर विकास शुल्क 120 रुपये प्रति वर्ग गज है। नगर परिषद ने इन कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाया हुआ है। इस पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
-
वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डालने के प्रोजेक्ट को सीएम ने मंजूरी दे दी है। 10 से 15 दिनों में मुख्यालय से निर्देश आने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग