{"_id":"6a29b08b6b2a4a9fb1008a94","slug":"clubfoot-can-be-completely-cured-with-timely-treatment-30-children-successfully-treated-so-far-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155422-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समय पर उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकता है क्लबफुट, अब तक 30 बच्चों का सफल इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समय पर उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकता है क्लबफुट, अब तक 30 बच्चों का सफल इलाज
Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विश्व क्लबफुट दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल मेंआयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व बच्च
फतेहाबाद। विश्व क्लबफुट दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल में अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को क्लबफुट (टेढ़े पैर) जैसी जन्मजात विकृति के प्रति जागरूक करना और इसके समय पर उपचार के महत्व की जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी ने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है जिसमें बच्चे के पैर जन्म से ही टेढ़े होते हैं। यदि समय रहते इसका उपचार शुरू कर दिया जाए तो बच्चा पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को क्लबफुट से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जाता है।
डॉ. गौरी ने बताया कि विशेष तकनीक के माध्यम से बच्चों के पैरों पर प्लास्टर किया जाता है जिससे धीरे-धीरे पैर सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। इसके अलावा अनुष्का फाउंडेशन की ओर से उपचार के लिए आवश्यक विशेष जूते और ब्रेस भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे उपचार अधिक प्रभावी बनता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक 30 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
डॉ. हिमांशु ठकराल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि क्लबफुट से पीड़ित बच्चों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए। उचित उपचार और देखभाल से ऐसे बच्चे भी सामान्य और सफल जीवन जी सकते हैं। उन्होंने अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के प्रयासों से अनेक बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।