{"_id":"6564daee55a3ff52ac04c04b","slug":"cloudy-throughout-the-day-rain-in-the-evening-temperature-dropped-by-two-degrees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-8944-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
फतेहबाद क्षेत्र में छाएं बादल
फतेहाबाद/समैन। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम ने फिर करवट ली है। जिले में दिनभर जहां बादलवाही रही, वहीं शाम को पहले बूंदाबांदी फिर बारिश हुई। इससे तापमान में और कमी आई है। बारिश गेहूं व सरसों की फसल के लिए काफी लाभदायक बताई जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।
फतेहाबाद में अब ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, जिले में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और देर शाम को बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने व हवा का रुख ठंडा होने के कारण ठिठुरन बढ़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादलवाही व बारिश होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश होती है तो रबी की सभी फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी और धुंध में बढ़ाेतरी होगी जो गेहूं, चना, सरसों और सब्जियों की फसलों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़ककर 19 पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
बदलते मौसम में सावधानी बरतना आवश्यक
नागरिक अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। गर्म कपड़ों में रहें और घर से बाहर निकलते समय तो पूरा शरीर ढककर ही निकलें। इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। खासतौर पर जुकाम व बुखार की शिकायत अधिक रहती है, इसलिए लोग इसके लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
गेहूं की फसल पर यह रहेगा प्रभाव
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि इन तीन दिनों में बारिश हुई तो किसानों की गेहूं की फसलों को काफी फायदा होगा, लेकिन गेहूं की जिन फसलों का अंकुरण नहीं हुआ है, उनमें नुकसान हो सकता है। तेज बारिश से गेहूं की ताजा बिजी गई गेहूं की फसल का अंकुरण रुक सकता है। गांव समैन के किसान जसमेर सिंह ने बताया कि अच्छी बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। फिलहाल जो किसान गेहूं की फसल की बिजाई कर चुके हैं, वह अच्छी बारिश होने की उम्मीद में हैं। किसानों का कहना कि इन दिनों में बारिश गेहूं की फसलों पर सोने पर सुहागा जैसा काम करती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फिलहाल अच्छी बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। इस बार टोहाना व जाखल खंड में गेहूं की बिजाई का रकबा पिछले साल के बराबर रहने का अनुमान है। यदि बारिश हुई तो गेहूं सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। गेहूं की जिस फसल का अंकुरण नहीं हुआ है, तेज बारिश से उनमें नुकसान हो सकता है व उनका अंकुरण रुक सकता है।
-मुकेश महला, एसडीओ, कृषि विभाग