फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clouds remained throughout the day, the mercury dropped by three degrees, becoming a lifeline for the crops

Fatehabad News: दिनभर छाए रहे बादल, तीन डिग्री गिरा पारा फसलों के लिए बना संजीवनी

Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, the mercury dropped by three degrees, becoming a lifeline for the crops
फतेहाबाद क्षेत्र में छाए बादल।संवाद
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूरज नहीं निकलने से दिन के समय भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम में आए इस बदलाव के कारण जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे दिन धूप न निकलने और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। एक तरफ जहां ठंड से लोग परेशान है वहीं यह मौसम कृषि क्षेत्र और रबी की फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन


कम तापमान और ओस गिरने से गेहूं के पौधों में फुटाव अधिक होता है, जिससे पैदावार में वृद्धि की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं सरसों और चने की फसल के लिए भी यह ठंड अनुकूल है। मिट्टी में नमी बरकरार रहने से सिंचाई का खर्च बचेगा और दाने की गुणवत्ता बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


::

जिले में मौसम आमतौर शुक्रवार तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की उम्मीद है। 5 जनवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट होगी।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed