{"_id":"68fe62a1a0a15cccc5053b11","slug":"cleanliness-on-main-road-on-cms-arrival-heaps-of-garbage-in-green-belt-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-142609-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएम के आगमन पर मुख्य सड़क पर सफाई, हरित पट्टी में कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएम के आगमन पर मुख्य सड़क पर सफाई, हरित पट्टी में कचरे के ढेर
Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिरसा रोड पर एमएम कॉलेज के पास पड़ा कूड़ा। संवाद
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार शाम को फतेहाबाद में पहुंच रहे है। वे यहां शुक्रवार सुबह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे।
दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के आवागमन रूट को चमकाने में लगे हैं। मुख्य सड़क पर साफ सफाई व अन्य काम करवाएं जा रहे है, ताकि मुख्यमंत्री को शहर सुंदर दिखे। वीआईपी रूट पर कूड़े का एक तिनका भी न दिखे, इसके लिए मुख्य सड़कों से कूड़ा उठवाया जा रहा है।
दूसरी तरफ मॉडल टाउन की ग्रीन बेल्ट को कचरा डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया है। अशोक नगर में फैली गंदगी की ओर अधिकारी ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। अधिकारी कूड़ा उठवाने के बजाय उसे सड़क से पीछे कर रहे हैं ताकि वह सड़क पर न दिखे। नगर परिषद के सीएसआई सतपाल दावा कर रहे हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कार्यक्रम स्थल के पास भी कूड़े का ढेर
रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का जहां समापन होगा, उसके पास ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ की शुरुआत पंचायत भवन से करेंगे। उसका समापन रतिया माेड़ पर होगा। पड़ताल में सामने आया कि आस-पास के क्षेत्रों में काफी गंदगी फैली हुई है। हालांकि प्रशासन ने मुख्य कार्यक्रम स्थल को तो चमका दिया है, लेकिन मॉडल टाउन और एमएम कॉलेज के पास अभी भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
-- -
ग्रीन बेल्ट और अशोक नगर में भी बदहाली
शहर के मॉडल टाउन की ग्रीन बेल्ट कूड़ेदान में तब्दील हो चुकी है। जिससे यहां की हरियाली और सुंदरता प्रभावित हो रही है। इसी तरह, शहर के अशोक नगर इलाके में फैली गंदगी की ओर भी अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-- --
शहर में मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर मुख्य सड़क व अन्य जगहों पर सफाई करवाकर कूड़ा उठाया जा रहा है। ग्रीन बेल्ट व अन्य जगहों पर कहीं भी कूड़ा नहीं पड़ा है।
- सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद फतेहाबाद।