फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clashes between the team that went to remove encroachment and shopkeepers in Hans Market

Fatehabad News: हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई टीम व दुकानदारों में झड़प

Mon, 20 Jan 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Clashes between the team that went to remove encroachment and shopkeepers in Hans Market
फतेहाबाद के हंस मार्केट में कार्रवाई के दौरान दुकानदार मेजे उठाते हुए
फतेहाबाद। हंस मार्केट में कोई रेहड़ी या स्टॉल नहीं लगेंगे। इस नियम का पालन कराने के लिए नगर परिषद के एसआई राहुल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, हंस मार्केट में दुकान से बाहर रखा सामान जब्त कर बहुमंजिली पार्किंग के आगे से सामान हटवाया गया। थाना रोड पर एक दुकान के आगे से सामान जब्त करने पर दुकानदार और टीम के बीच कहासुनी हुई। कर्मचारियों ने दुकानदार पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से कई बार सामान जब्त करने और चेतावनी देने के बावजूद यातायात व्यवस्था नहीं सुधर सकी। हंस मार्केट में अतिक्रमण रोकने के लिए चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ये कर्मचारी सुबह से रात तक दो पालियों में अतिक्रमण हटाएंगे। इनकी ड्यूटी का समय सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक रहेगा। वह हंस मार्केट में रेहड़ी लगने से रोक कर स्टॉल लगाने पर दुकानदारों पर भी कार्रवाई करेंगे। हंस मार्केट में दो पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


-

30 फुट चौकी सड़क पर मिल रहा 10 फुट का रास्ता :

हंस मार्केट में 40 फुट से 70 फुट चौड़ाई तक फुटपाथ बना है जबकि सड़क की चौड़ाई 30 फुट तक है लेकिन फुटपाथ पर कई दुकानदारों के स्टॉल लगे हैं। फुटपाथ से नीचे दोनों ओर रेहड़ियां लग रहीं हैं। इस कारण शाम के समय सड़क पर चलने के लिए सात से 10 फुट तक का रास्ता मिलता है। तब बाजार में चार पहिया वाहन आने पर यातायात बाधित हो जाता है। दुकानदार सन्नी कुमार, मोहन लाल का कहना है कि हंस मार्केट में फुटपाथ को तोड़कर सड़क चौड़ी की जानी चाहिए। तभी वहां से रेहड़ियों की जगह खत्म हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

दुकानदारों की मिलीभगत से लग रही थीं रेहड़ियां :

रेहड़ियों और स्टॉलों को हटाने हटाने के लिए नगर परिषद पहले भी कई बार अभियान चला चुकी है। इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे थे। कई दुकानदार अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। कई रेहड़ी संचालकों का कहना है कि वह रेहड़ी लगाने के लिए संबंधित दुकानदारों को महीने का किराया तक दे रहे थे।

----

शाम को दो घंटे के लिए दी रेहड़ी लगाने की छूट :

नगर परिषद ने जब सुबह 10 बजे अभियान चलाया गया तो रेहड़ी संचालक मौके से चले गए। इसके बाद कर्मचारी और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शाम को रेहड़ी संचालकों ने कहा कि उन्होंने सामान खरीद रखा है। वह सुबह तक खराब हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने शाम पांच बजे दो घंटे के लिए रेहड़ी लगाने की छूट दी।




हंस मार्केट में कोई रेहड़ी या स्टॉल नहीं लगेंगे। जिला नगर आयुक्त के आदेश पर अतिक्रमण रोकने के लिए ये व्यवस्था की गई है। इस नियम का पालन कराने और अतिक्रमण को रोकने के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ये कर्मचारी सड़क पर रेहड़ी या स्टॉल नहीं लगने देंगे। - राहुल कुमार, एसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed