फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clash between chairperson and officials again, complaints reached DMC office

Fatehabad News: चेयरपर्सन और अधिकारियों में फिर टकराव, शिकायतें डीएमसी कार्यालय पहुंचीं

Mon, 27 Apr 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Clash between chairperson and officials again, complaints reached DMC office
भूना। नगर पालिका में चेयरपर्सन और अधिकारियों के बीच एक बार फिर विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामला अब डीएमसी कार्यालय तक पहुंच गया है। चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा ने आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान पानी निकासी कार्य में तीन लाख रुपये से अधिक का फर्जी बिल पास कराने के लिए उन पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और जल्द ही इसकी शिकायत महिला आयोग में भी करेंगी। जेई लोकेंद्र ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि चेयरपर्सन के बजाय उनके पति अधिकारियों पर अनुचित कार्य करवाने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बिलों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाकर कुछ राशि एक ट्रस्ट के नाम पर देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर अधिकारियों को बार-बार निलंबित करवाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन की शिकायतों के आधार पर पहले पालिका सचिव का तबादला हो चुका है जबकि जेई और अकाउंटेंट को निलंबन का सामना करना पड़ा। हाल ही में जेई का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे लोकेंद्र बेनीवाल के खिलाफ भी नगर आयुक्त को शिकायत भेजकर उन्हें निलंबित करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed