फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Civil hospital got surgeon after five years, doubt still lingers on resumption of services

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल को पांच साल बाद मिला सर्जन, सेवाएं शुरू होने पर अभी संशय

Fri, 13 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital got surgeon after five years, doubt still lingers on resumption of services
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों की पर्ची काटते हुए कर्मचारीसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल को करीब पांच साल बाद सर्जन मिला है। स्वास्थ्य विभाग निदेशालय ने डॉ. हिमांशु बंसल के नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में सर्जन के पर नियुक्ति की है। डॉ. बंसल ने ज्वाइन कर लिया है लेकिन इसके बाद छुट्टियों पर चले गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो डॉ. बंसल की सेवाएं शुरू होने में अभी संशय है। जिले में करीब पांच साल से पद खाली है। डॉ. ओपी दहमीवाल यहां सर्जन के पद पर नियुक्त थे। उनकी मृत्यु के बाद से यह पद खाली है। सर्जन न होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-

अस्पताल में बंद रहेंगी 18 तक मनोरोग और चर्म रोग की सेवाएं

नागरिक अस्पताल में 18 जून तक चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश की ओपीडी 18 जून तक बंद रहेगी। डॉ. गिरीश की ओपीडी पहले दो दिन से बंद है, वजह ये है कि टोहाना के नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के लिए लगाए गए कैंप में ड्यूटी लगी है। इसके अलावा शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका की ओपीडी भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

चौथे दिन भी मैनुअल काटी गई पर्चियां

नागरिक अस्पताल में चौथे दिन भी सर्वर बंद होने से ऑनलाइन ओपीडी पर्ची नहीं काटी जा सकी। कर्मचारियों को मैनुअल ही पर्ची काटनी पड़ रही है। यहां तक रिकॉर्ड भी रजिस्टर में दर्ज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed