{"_id":"67363c4d8c5bc324b5047ba3","slug":"civil-hospital-gets-permanent-orthopedic-specialist-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124986-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल को स्थायी रूप से मिला हड्डी रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल को स्थायी रूप से मिला हड्डी रोग विशेषज्ञ
Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल को आखिरकार स्थायी रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ मिल गया है। पद पर डॉ. कमल बैनीवाल अब स्थायी रूप से कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले डॉ. कमल यहां प्रतिनियुक्ति पर थे। वीरवार को इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि अमर उजाला ने इस संबंध में 9 नवंबर के अंक में दो माह की प्रतिनियुक्ति खत्म, हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद फिर खाली शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी हुए हैं। नागरिक अस्पताल में करीब पांच साल से पद खाली था। ढाई माह पहले दो माह की डेपुटेशन पर डॉ. कमल बैनीवाल की हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति हुई थी। लेकिन डेपुटेशन खत्म होने के बाद पद फिर से खाली हो गया। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने स्थायी रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद नियुक्ति की है।
- 100 मरीजों तक पहुंची ओपीडी
नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ होने पर ओपीडी 80 से 100 मरीजों तक पहुंच गई थी। इसके अलावा इमरजेंसी में भी रोजाना 8 से 10 मरीज सड़क दुर्घटना और मारपीट में घायल के आते हैं। जिन्हें अब उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
- मशीनें और उपकरण मंगवाना रहेगा चुनौती
नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास ऑपरेशन के लिए सी-आर्म मशीन और उपकरण नहीं हैं। ऐसे में विशेषज्ञ को ऑपरेशन के लिए ये मशीनें और उपकरणों की जरूरत होगी जो कि अस्पताल प्रशासन के लिए मंगवाना चुनौती रहेगा। एसएमओ डॉ. बुधराम का कहना है कि मशीन के लिए मुख्यालय को पहले से डिमांड भेजी जा चुकी है।
- नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर स्थायी नियुक्ति हो गई है। इससे मरीजों को फायदा होगा। ऑपरेशन के लिए मशीनों की डिमांड भेज रखी है।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।