फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic issuse,Farmer protest

धारसूल से महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

Mon, 15 Feb 2021 09:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest
तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने के लिए गांव धारसूल से महिलाओं का जत्था रवाना हुआ। आंदोलन को तेज गति देने के लिए न केवल पुरुष किसान बल्कि महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को रवाना हुई महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। यह सभी एक कैंटर में सवार होकर अपने साथ सब्जियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली के लिए रवाना हुई महिलाओं का कहना था कि कृषि व जमीन बचाने के लिए यह लड़ाई सभी की है। किसानी संघर्ष में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं लेती, वे तब तक पीछे नहीं हटेंगी। महिलाओं ने कहा कि यदि वह आज चुप होकर घरों में बैठी रह जाएंगी तो भविष्य में इसका खामियाजा उनकी अगली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान गांव के युवा किसान राजेंद्र काला ने ग्रामीणों को दिल्ली पहुंचकर किसानों का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed