फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic issuse,electric,fatehabad news,conection

निगम ने बिल के तीन लाख रुपये न भरने पर बार रूम और लाइब्रेरी का कनेक्शन काटा

Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,electric,fatehabad news,conection
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के शहरी कार्यालय ने बिजली का बिल ना भरने के कारण मंगलवार को न्यायालय परिसर में बार रूम व लाइब्रेरी का बिजली का कनेक्शन काट दिया है। निगम के एसडीओ अंकित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन ने बार रूम व लाइब्रेरी का करीब तीन लाख रुपये का बिजली बिल अप्रैल 2018 से बकाया था। जिस कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश पर निगम ने एक लाख से ऊपर राशि वाले कनेक्शनों को काटने का अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत अन्य विभागों के बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, बार एसोसिएशन के प्रधान विनय शर्मा ने कहा कि बार रूम व लाइब्रेरी का बिल एडीसी कार्यालय द्वारा अदा किया जाता है। उन्हें नहीं पता कि इस बार सरकार की ओर से बिल क्यों नहीं भरा गया। शर्मा ने इस बात से भी इंकार किया कि बार रूम का कनेक्शन कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed