फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City supply disrupted due to connection of new drinking water pipe with main line in Shivnagar

Fatehabad News: शिवनगर में नई पेयजल पाइप को मुख्य लाइन से जोडऩे के लिए शहर की सप्लाई हुई बाधित

Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
City supply disrupted due to connection of new drinking water pipe with main line in Shivnagar
फतेहाबाद में भट्टू रोड पर लीकेज पाइप लाइन को ठीक करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में पुरानी पाइपों को बदलकर नई डाली जा रही है। इसी के तहत विभाग के द्वारा शहर के शिव नगर क्षेत्र में पानी की नई पाइप लाइन डाली गई है।
विज्ञापन

पाइप लाइन के भट्टू रोड पर मुख्य लाइन से कनेक्शन को लेकर दो दिन से पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है। करीब डेढ़ से दो घंटे देरी से सप्लाई छोड़ी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बिजली सप्लाई न होने के चलते प्रभावित हो रही है। सोमवार को भी शहर की पानी सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भट्टू रोड से शिवनगर मोड पर सीवरेज के कनेक्शन को ठीक करने में जुटे रहे तो वहीं पूर्व विधायक की कोठी के सामने पाइप लाइन लीकेज को भी ठीक करने के लिए कर्मचारी दिनभर लगे रहे। बताया जा रहा है कि पाइपों को बदलने के चलते ही पानी सप्लाई को शेड्यूल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई को लेकर नई पाइप लाइन डाली जा चुकी है। इसका कनेक्शन हो गया है। कई जगह पर लीकेज की समस्या थी उसे भी ठीक कर दिया गया है। बिजली कट के चलते भी सप्लाई में दिक्कत आ रही है।
- बलविंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed