{"_id":"65efdf498286d5eea50c5a68","slug":"city-councils-budget-meeting-today-possibility-of-uproar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-114112-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद की बजट बैठक आज, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद की बजट बैठक आज, हंगामे के आसार
Tue, 12 Mar 2024 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को बजट बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन नरेश बंसल करेंगे। मगर बैठक में हंगामे के आसार हैं। वहीं, बजट की कॉपी भेजे जाने के बाद अब पार्षदों ने उसमें कमियां निकाली हैं।
पार्षद अशोक गर्ग एवं रामकुमार सैनी ने बताया कि बजट को लेकर जो कॉपियां पार्षद को दी गई है, उसमें काफी खामियां हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बजट रखा गया है, जो गलत है। सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग, पे रोल एवं कौशल निगम के तहत कर्मचारी रखे गए हैं, तो यह बजट रखा जाना गलत है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों व बिल्डिंग रखरखाव को लेकर रुपये रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ ने दो दिन के लिए अपनी छुट्टी भेज दी है क्योंकि अधिकारी इस मीटिंग से बच रहे हैं। अधिकारियों ने अधूरी बजट की कॉपी भेजी है, जो पूरी तरह से गलत है। जनरल बैठक होनी चाहिए ताकि पार्षदों के काम हो सकें। पार्षद रामकुमार ने बताया कि हर महीने नगर परिषद की साधारण बैठक होनी चाहिए ताकि पार्षद अपने वार्ड के विकास कार्यों की मांग रख सकें। पहले मिट्टी घोटाले की जांच की गई थी कि लेकिन कोई स्टेटस नहीं दिया गया है। पार्षद ने कहा कि नगर परिषद में घोटाला हो रहा है, जिसे चुपचाप सहन नहीं किया जाएगा।
नगर परिषद की बजट बैठक मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सांसद, विधायक एवं सभी पार्षदों को निमंत्रण दिया गया है।
-नरेश बंसल, चेयरमैन, नगर परिषद टोहाना।