फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council will not allow street vendors without registration, survey will be done again

Fatehabad News: रजिस्ट्रेशन बिना नगर परिषद नहीं लगाने देगी रेहड़ी, दोबारा होगा सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
City council will not allow street vendors without registration, survey will be done again
फतेहाबाद। शहर में रेहड़ी लगाने वाले संचालकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अगर रेहड़ी लगाने को लेकर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो नगर परिषद उन्हें शहर में नहीं लगाने देगी। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नगर परिषद ने रेहड़ी संचालकों को निर्देश दिए हैं। फतेहाबाद शहर में 865 रेहड़ी संचालकों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है जबकि लक्ष्य 1250 का मिला है।
विज्ञापन

नगर परिषद इन करीब 400 रेहड़ी संचालकों को ढूंढने के लिए सर्वे करवाएगी। ये सर्वे नगर परिषद अलग-अलग साइट पर करेगी। यहां पर बिना रजिस्ट्रेशन रेहड़ी संचालकों से दस्तावेज लेकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई नहीं करवाता है तो उसे नगर परिषद नहीं लगाने देगी। इसको लेकर नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी ने रेहड़ी यूनियन के प्रधान के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मुनादी भी करवा रहा नगर परिषद
रजिस्ट्रेशन को लेकर नगर परिषद शहर में मुनादी भी करवा रहा है लेकिन बावजूद इसके वंचित संचालक आगे नहीं आ रहे हैं। अहम बात यह है कि शहर में रेहड़ियों के लिए स्थायी जगह नहीं है। इसके चलते दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रेहड़ी संचालकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जिन रेहड़ी संचालकों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उन्हें सरकार की योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसके चलते रेहड़ी संचालकों जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए गए है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed