फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council will get repairs done in 17 wards, agencies not found in 10 wards

Fatehabad News: नगर परिषद 17 वार्डों में करवाएगी मरम्मत, 10 वार्डों में नहीं मिली एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
City council will get repairs done in 17 wards, agencies not found in 10 wards
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सड़क निर्माण शुरू करवाते हुए प्रधान और पार्षद।
फतेहाबाद। नगर परिषद के वार्डों में जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहे है। नगर परिषद ने 27 वार्डों में मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगाए थे। इसमें से 17 वार्डों में टेंडर खोल दिए गए हैं। ये टेंडर माइनस 6 फीसदी से माइनस 16 फीसदी तक खुले है। हालांकि 10 वार्ड ऐसे है जहां पर मरम्मत कार्य को लेकर नियम अनुसार एजेंसी नहीं आई है। यहां पर काम शुरू होने में समय लग सकता है। नगर परिषद नए सिरे से इन वार्डों में मरम्मत कार्य के टेंडर लगाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड में नंबर चार में सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये के कार्य के टेंडर लगाए गए थे। नगर परिषद ने पार्षदों के प्रस्ताव पर वार्डों में गलियों के निर्माण को लेकर करीब पांच करोड़ के एस्टीमेट तैयार कर रखे हैं। नगर परिषद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है सिर्फ कमेटी की अनुमति के कारण टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। नगर परिषद बड़े शहरों की तर्ज पर हिसार-सिरसा रोड और भट्टू रोड पर स्वागत द्वार लगवाएगा। ये स्वागत द्वार बड़े शहरों की तर्ज पर लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग से भी इसको लेकर नगर परिषद विचार-विमर्श कर रहा है। नगर परिषद अधिकारी इसको लेकर एस्टीमेट तैयार कर रहे है।
विज्ञापन

इन वार्डों में शुरू होंगे मरम्मत कार्य
वार्ड अनुमानित लागत
1 4.99 लाख
3 4.99 लाख
4 20 लाख
5 4.99 लाख
7 4.99 लाख
9 4.99 लाख
10 4.99 लाख
11 4.99 लाख
12 4.99 लाख
17 4.99 लाख
18 4.99 लाख
19 14.87 लाख
20 9.99 लाख
24 9.99 लाख
25 4.99 लाख
26 4.99 लाख
27 4.99 लाख

इन वार्डों में अभी नहीं शुरू मरम्मत काम
नगर परिषद द्वारा शहर के 27 वार्डों में मरम्मत कार्य क लिए टेंडर लगाए गए थे। इनमें से 17 वार्डों के टेंडर खुल गए हैं। लेकिन 10 वार्डों में नियम अनुसार एजेंसी न आने के कारण टेंडर नहीं खुल पाए। इनमें वार्ड नंबर 2, 6, 8, 13, 14, 15, 16,21,22, 23 शामिल है। इन वार्डों में मरम्मत कार्य के लिए नगर परिषद टेंडर की प्रक्रिया दोबारा शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बन पाई कमेटी, पांच करोड़ के टेंडर अटके
नगर निकाय के नए निर्देशों के अनुसार कमेटी बनाई जानी है, जिसमें प्रधान, उपप्रधान, डीएमसी और दो पार्षद शामिल होने हैं। कमेटी की अनुमति के बाद ही टेंडर लगाए जा सकते हैं। लेकिन एक माह बाद भी कमेटी नहीं बन पाई है। इसके चलते पांच करोड़ के कार्य के टेंडर अटके हुए हैं। हालांकि अब इस कमेटी के लिए सभी 27 पार्षदों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। पार्षदों की अनुमति के बाद नगर परिषद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

कोट
नगर परिषद द्वारा वार्डों में मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगाए गए थे। 17 वार्डों में टेंडर खोलकर वर्क ऑर्डर दे दिए गए है, जो वार्ड रह गए है उनके टेंडर लगाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। वार्डों में विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed