फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chimmo Sarpanch's wife attacked, SHO accused of inaction

Fatehabad News: चिम्मो सरपंच की पत्नी पर हमला, एसएचओ पर कार्रवाई न करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chimmo Sarpanch's wife attacked, SHO accused of inaction
रतिया एएसपी दिव्यांशी सिंगला से मिलने जाते हुए रतिया खंड के सरपंच ,स्त्रोत स्वयं
रतिया। गांव चिम्मो के सरपंच प्यारा सिंह की पत्नी कमलेश के साथ गांव के कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सरपंच की पत्नी को वीरवार देर शाम नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया। वहीं सरपंच की पत्नी से मारपीट के बाद क्षेत्र के कई सरपंच शुक्रवार को एएसपी दिव्यांशी सिंगला से मिले और सदर थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चिम्मो गांव के सरपंच प्यारा सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कमलेश बुखार से पीड़ित थी और अपने परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ वीरवार देर शाम को दवा लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही सुरेंद्र, लवप्रीत, जसपाल सिंह और जसविंदर उसकी पत्नी को जाति सूचक शब्द बोलने लगे। जब पत्नी ने विरोध किया तो चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

साथ की महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उसकी पत्नी को बचाया। आरोप है कि चारों युवकों ने उसकी पत्नी को जान से मारने की भी धमकी दी है। घायल पत्नी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी गई। सरपंच का आरोप है कि सूचना के बावजूद सदर थाना अध्यक्ष ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रतिया क्षेत्र के कई गांवों के सरपंच नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष प्रकट किया। इसके बाद सरपंच एएसपी दिव्यांशी सिंगला से मिले और सदर थाना अध्यक्ष की शिकायत करते हुए हमला करने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग की। एएसपी दिव्यांशी सिंगला कहा कि इस मामले में सरपंच उनसे मिले थे। इसके बाद सदर थाना प्रभारी ने दूसरे पक्ष को बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed