{"_id":"69ecfc71c0102f3c830ae201","slug":"children-made-aware-on-world-malaria-day-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-152699-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक
Sat, 25 Apr 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूमंडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मलेरिया जैसी बीमारी के प्रति सतर्क करना और बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
स्वास्थ्य निरीक्षक कश्मीरी लाल और कुलदीप ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है जो साफ पानी में पनपता है। उन्होंने कहा कि कंपकपी के साथ बुखार, उल्टी और पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। समय पर रक्त जांच और 14 दिन का पूरा उपचार आवश्यक है। टीम ने बताया कि पानी जमा न होने देना, कूलर व टंकियों की नियमित सफाई, मच्छरदानी का उपयोग और साप्ताहिक सूखा दिवस अपनाना जरूरी है। इस अवसर पर प्रिंसिपल रणदीप गोदारा सहित मदनलाल, मैना देवी आदि मौजूद रहे।