फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Manohar Lal reached Fatehabad to mourn the death of MLA's daughter-in-law

हरियाणा: विधायक की पुत्रवधू के निधन पर शोक जताने फतेहाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sun, 14 Nov 2021 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 04:51 PM IST
सार

विधायक की 32 वर्षीय पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal reached Fatehabad to mourn the death of MLA's daughter-in-law
शोक व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार दोपहर बाद फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम की पुत्रवधू के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर के जरिये फतेहाबाद पहुंचे। यहां पुलिस लाइन में उनके हेलिकॉप्टर की लेंडिंग करवाई गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हिसार: परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर करवाते थे पास, तीन साल से सक्रिय था गिरोह, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


बाद में कार में सवार होकर वह भट्टू रोड स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे और विधायक की पुत्रवधू के निधन पर शोक जताते हुए अपनी संवेदना प्रकट की। उनके साथ रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा भी आए। इस दौरान आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई व स्थानीय विधायक दुड़ाराम ने पुत्रवधू के साथ हुए हादसे के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

गौरतलब है कि 11 नवंबर की शाम को विधायक की 32 वर्षीय पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गई थी। श्वेता की विधायक के बेटे संदीप बिश्नोई के साथ आठ साल पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed