फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Flying Squad took action on complaints of disturbances in NAP, captured records after three hours of investigation

नप में गड़बड़झाला की शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, तीन घंटे जांच के बाद रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad took action on complaints of disturbances in NAP, captured records after three hours of investigation
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर गड़बड़झाला की मिल रही शिकायतों के चलते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दबिश दी। टीम नगर परिषद के ईओ कार्यालय में पहुंची। यहां पर टीम ने कर्मचारियों से नगर परिषद के प्रॉपर्टी आईडी, बिल्डिंग नक्शा, दुकानों का किराया संबंधित रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ की। टीम करीब तीन घंटे तक नगर परिषद कार्यालय में रिकॉर्ड जांचती रही। दोपहर करीब तीन बजे टीम नप से रिकॉर्ड इकट्ठा कर अपने साथ ले गई। टीम की इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही। अहम बात यह रही कि नगर परिषद के तमाम बड़े अफसर सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान गायब रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी जारी करवाने और उसमें आपत्ति को ठीक करवाने के लिए लोगों को चक्कर कटवाने और दलालों के जरिये काम होने की मिल रही शिकायतों के चलते शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। टीम में हिसार से इंस्पेक्टर रिछपाल, सब इंस्पेक्टर रणधीर, जयपाल, एचसी दिनेश कुमार शामिल रहे। टीम ने नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी के अब तक आए आवेदन, जारी कितने हुए और कितने आवेदन बकाया है और किस स्तर पर फाइल रुकी है। इसका रिकॉर्ड लिया। नगर परिषद की दुकानें कितनी है और कितना किराया आया है और अब तक कितना बकाया है। नप में बिल्डिंग नक्शे के लिए कितनी फाइलें आई हैं और कितने नक्शे पाए किए गए हैं और अब कितने रुके हुए हैं। इसको लेकर रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने रिकॉर्ड इकट्ठा कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के कार्यकाल में पास किए गए प्रस्तावों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया
नगर परिषद के पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल के कार्यकाल के दौरान कितने प्रस्ताव रखे गए और कितने प्रस्ताव पास हुए। इसके अलावा पिछले एक साल में कितने कार्य हुए हैं इसको लेकर भी टीम ने रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे देकर नप में काम करवाने वालों से लिए जा सकते है शपथ पत्र :
प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और उसे ठीक करवाने के लिए दलालों और कर्मचारियों की मिलीभगत को लेकर सीएम फ्लाइंग सुबूत जुटा रही है जिन्होंने पैसे देकर काम करवाया है। पिछले दिनों कई मामले सामने आए थे, जिसमें शिकायत देकर आरोप लगाया गया था कि दलालों ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए राशि ली है। ऐसे लोगों से सीएम फ्लाइंग शपथ पत्र लेकर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed