फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Flying Squad team raided ghee factory, got spoiled ghee destroyed

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने घी फैक्टरी पर मारा छापा, खराब घी कराया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team raided ghee factory, got spoiled ghee destroyed
रतिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार दोपहर को नकली घी बनाने की शिकायत मिलने के बाद गांव नागपुर में घी फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने घी फैक्टरी से चार सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। वहीं, काफी मात्रा में दूषित वनस्पति घी और खाद्य पदार्थ मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते हिसार के एसआई इंचार्ज राजेश कुमार, एफओ संदीप कुमार व खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी डॉ.गौरव छाबड़ा, सीआईडी विभाग के रतिया इंचार्ज अमरजीत सिंह, संदीप सिंह शामिल रहे। टीम पहुंची तो वहा करीब 2 क्विंटल घी अलग अलग कंपनियों के डिब्बा में भरा हुआ था जबकि 3 टीन घी खुले में थे, जिससे बदबू आ रही थी। टीम ने खुले में रखा 75 किलोग्राम घी खराब होने की आशंका के चलते मौके पर गड्ढा खोदकर नष्ट करवा दिया जबकि डिब्बों में बंद घी के अलग अलग सैंपल लेकर जांच के लैब में भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद ही घी के नकली या असली होने का पता चलेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी डॉ. गौरव छाबड़ा ने बताया कि सैंपल की कार्रवाई की है। मौके पर खुले में पड़े घी को बदबू के चलते नष्ट करवा दिया है। डिब्बों में बंद घी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। जांच के बाद ही गुणवत्ता का पता चलेगा।
विज्ञापन

वही घी फैक्टरी के मैनेजर राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फैक्टरी सभी नॉर्म्स पूरे करती है और उन्होंने बाकायदा लाइसेंस भी हासिल किया हुआ है। टीम ने घी इंडस्ट्री में जीएसटी चोरी की भी शंका होने पर कराधान विभाग के निरीक्षक रामनिवास को सूचना दी। इसके बाद निरीक्षक रामनिवास ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर वह अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोट
सूचना के आधार पर वनस्पति घी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा गया है। एफएसओ और कराधान विभाग की टीम को बुलाया गया है। चार सैंपल लिए गए हैं। बाकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed