फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Flying Squad team conducted surprise inspection in District Fisheries Department

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जिला मत्स्य विभाग में किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team conducted surprise inspection in District Fisheries Department
फतेहाबाद के मत्स्य विभाग में रिकॉर्ड की जांचती सीएम फ्ंलाइग की टीम
फतेहाबाद। जिला मत्स्य विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने वीरवार को दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया। टीम को विभाग में आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं व अधिकारी कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने की शिकायत प्राप्त मिली थी। जिसके आधार पर टीम वीरवार को जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन

इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह व सहायक उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह आदि के द्वारा विभाग का हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया, जो ठीक पाया गया। निरीक्षण के दौरान सरकार द्वारा मत्स्य पालन हेतु दी जा रही योजनाओं के रिकाॅर्ड की जांच भी की गई। वहीं वर्ष 2023 से अब तक 141 किसानों ने मत्स्य पालन के प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया था, जिन सभी 141 किसानों को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया गया। विभाग द्वारा नागरिकों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए वर्ष 2023 में कुल 08 भाषण, 04 कैंप तथा 3850 किताबें बांटी गई। वर्ष 2023-24 में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अनुसूचित जाति कल्याण योजना के तहत व इन्टेशिव फिशरीज डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्राप्त बजट का निरीक्षण किया गया। वर्ष 2024-25 के लिए केवल प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बजट प्राप्त हुआ। जिसमें से अभी तक कोई राशि खर्च नहीं की गई है। वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने निरीक्षण के दौरान कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed