{"_id":"65de18ef4f47b3c5760f3d38","slug":"chief-minister-flying-squad-team-collected-samples-from-dairy-in-ratia-and-sent-them-to-lab-for-testing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-113517-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रतिया में डेयरी से भरे सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रतिया में डेयरी से भरे सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे
विज्ञापन
रतिया सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड के कर्मचारी डेयरी पर कार्रवाई करते हुए,
रतिया (फतेहाबाद)। शहर के टोहाना रोड पर स्थित डेयरी पर मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापे मारे। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। छापे की कार्रवाई का नेतृत्व उप निरीक्षक रामफल ने किया जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव छाबड़ा भी मौजूद रहे। वहीं इस कार्रवाई के पश्चात डेयरी संचालकों में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते स्क्वॉड को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि टोहाना रोड पर डेयरी संचालक द्वारा घटिया खाद्य पदार्थ की बिक्री की जा रही है। जिस पर मंगलवार सुबह उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर रामफल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव छाबड़ा, सीताराम, सीआईडी विभाग के सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह व संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा उक्त डेयरी पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को डेयरी संचालक द्वारा डेयरी व उसके पीछे बनाए गए गोदाम में 300 लीटर दूध, 80 किलो दही, 360 किलो घी व 100 किलो क्रीम मिली। इसके बाद उक्त टीम द्वारा चारों खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें लैब में भेज दिया गया। लैब से आई रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव छाबड़ा ने कहा कि कोई भी डेयरी संचालक बगैर लाइसेंस के डेयरी न चलाएं। साथ ही विभाग की सभी गाइड लाइनों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।