फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Flying Squad raided Bhuna Municipal Office, records seized

Fatehabad News: भूना नगरपालिका कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दी दबिश, रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad raided Bhuna Municipal Office, records seized
भूना। भूना नगरपालिका के 11 पार्षदों द्वारा आरसीसी बेंच खरीद व तिरंगा स्ट्रीट लाइट मामले में कथित धांधली के आरोपों के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नगरपालिका कार्यालय पर छापे मारे। इस दौरान पुराना रिकॉर्ड खंगाला और प्रॉपर्टी यूआईडी नंबर, सीएम विंडो के लंबित मामलों सहित कार्यालय में उपस्थित कर्मियों, अधिकारियों की हाजिरी भी जांची गई। इस दौरान सचिव सहित 8 अधिकारी व कर्मचारी हाजिर रहे। हालांकि बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन भी नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीम ने सुबह 9.15 से 12.45 बजे तक कार्यालय में छानबीन की और पिछला रिकॉर्ड तलब किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मौके पर कर्मियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने और पूरा रिकॉर्ड सही तरीके से रखने की हिदायत भी दी। टीम में सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, गुप्तचर विभाग के रमेश कुमार व दलजीत सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राहुल शर्मा शामिल रहे। नगरपालिका सचिव नवीन पांडे ने कहा कि उड़नदस्ते ने सीएम विंडो की शिकायतें, आरसीसी बेंच व तिरंगा लाइट खरीद का रिकॉर्ड मांगा था, बाकी बायोमैट्रिक मशीन कार्यालय में लगवाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगरपालिका के 15 पार्षदों में से 11 पार्षदों ने आरसीसी बेंच खरीद व तिरंगा स्ट्रीट लाइट मामले में कथित धांधली की मुख्यमंत्री व डीसी को शिकायत दी थी। नगरपालिका के पार्षद सुशील सोनी, सुमित कुमार, रोहताश गोयल, कृष्णा सोनी, कविता देवी, राहुल दहिया, शीला देवी, प्रकाश कुमार उर्फ पाशू, भागवंती, पार्षद अमन बाबा आदि ने आरोप लगाया था कि नगरपालिका प्रशासन ने करीब 5 महीने पहले करीब 200 आरसीसी बेंच खरीदने का टेंडर लगाया था। जो आरसीसी कुर्सियां अधिकारियों ने खरीदी थी, उनकी गुणवत्ता निम्न स्तर की रही। अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर बेंच खरीद में भारी गोलमाल किया। पार्षदों का आरोप है कि कुर्सियां लगाने के कुछ दिन बाद ही टूट कर बिखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को नगरपालिका में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव सहित दूसरे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर हाजिर मिले। आरसीसी बेंच खरीद व तिरंगा लाइट से संबंधित रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को मार्गदर्शन हेतु भेजा जाएगा। रिकॉर्ड जांच के बाद जो कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
कुलदीप सिंह, प्रभारी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed