फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chhena, Paneer and Khoya samples found unsafe in the investigation

Fatehabad News: त्योहार बीतने के बाद 53 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जांच में 10 मिले फेल

Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chhena, Paneer and Khoya samples found unsafe in the investigation
फतेहाबाद में खाद्य एवं ओष​धि प्रशासन विभाग कार्यालय
फतेहाबाद। सिस्टम की लापरवाही या फिर औपचारिकता। दिवाली के त्योहार पर जो मिठाइयां आपने खाई उसमें अधिकतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं थी। त्योहारी सीजन में खाद्य एवं औषधि विभाग ने जिले से 54 सैंपल लिए थे, इसमें 53 की रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन

इन सैंपलों में 10 फेल मिले हैं। इनमें दो सैंपल ऐसे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं थे क्योंकि रिपोर्ट में ये असुरक्षित मिले हैं। वहीं आठ सैंपल की रिपोर्ट सब स्टैंडर्ड आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में 29 सितंबर से लेकर 31 अक्तूबर तक 54 सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान छेना पनीर और खोया का सैंपल असुरक्षित मिला है। जिले में हालात ये है कि जिला अधिकारी (डीओ) का पद खाली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) के लिए भी वेटरनरी सर्जन को प्रतिनियुक्ति पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्क केक और कलाकंद का सैंपल भी फेल, मसालों में भी मिलावट : लैब से आई रिपोर्ट के मुताबिक दूध, खोया, मिल्क केक, पनीर, कलाकंद और घी का सैंपल सब स्टैंडर्ड मिला है। यानि ये सैंपल मानक के अनुसार नहीं मिले हैं। जो गुणवत्ता होनी चाहिए वह नहीं मिली है। विभाग की तरफ से जांच के लिए 54 सैंपल भेजे थे और एक की रिपोर्ट नहीं आई है। औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग के अनुसार वर्ष 2024-25 में 445 सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट में 55 सैंपल सब स्टैंडर्ड मिले हैं। जिसमें दूध के 10, घी के 10, खोया के 8, मिठाई का एक, पैकिंग सब्जी के तीन और मसाला के एक सैंपल शामिल हैं।
9 सैंपल असुरक्षित भी मिले हैं। इसमें घी, खोया और मसाले का सैंपल असुरक्षित मिला है, यानि खाने लायक नहीं है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 सैंपल मिस ब्रांड मिले हैं। इनमें मसाला, तेल, घी और गर्म मसाले के सैंपल शामिल हैं।
-------------

असुरक्षित सैंपल पर तीन माह की सजा और जुर्माने का प्रावधान

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों अनुसार वर्ष 2024-25 में 60 सैंपल के मामले में अदालत ने 2.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। असुरक्षित सैंपल के मामले में सीजेएम कोर्ट तीन लाख तक का जुर्माना कर सकती है। वर्ष 2023-24 में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने असुरक्षित के 6 केस सीजेएम कोर्ट में भेजे हैं। इसके अलावा सब स्टैंडर्ड के 43 केस एडीसी कोर्ट में भेजे हैं। एडीसी की कोर्ट ने 53 केसों में मिलावटखोरों पर 4.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

----

विशेषज्ञ बोले-

प्रदेश भर में स्थायी एफएसओ के पद खाली पड़े हैं। वेटरनरी सर्जन को प्रतिनियुक्ति पर लिया हुआ है। पद खाली पड़े हैं, इन्हें सरकार को जल्द से जल्द भरना चाहिए। सैंपल की रिपोर्ट तब ही जल्द आ पाएगी जब लैब होंगी। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रदेश में सिर्फ करनाल और चंडीगढ़ में ही लैब है।

- सुरेंद्र पूनिया, सेवानिवृत्त एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed