फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chhath festival ends with offering of Arghya to the rising sun

Fatehabad News: उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न

Fri, 08 Nov 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival ends with offering of Arghya to the rising sun
टोहाना। शुक्रवार को छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी पर जैन समाधि के पास अर्घ्य देने के लिए प्रशासन ने घाट बनाया हुआ था। जहां पर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे।शहर में बिहार व पूर्वांचल से जुड़े लोगों और छठ व्रतियों ने भक्तिभाव से भगवान सूर्य व छठ मैया की उपासना की। जैसे ही सूर्य उदय हुए छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर परिवार के कल्याण के लिए मन्नत मांगी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद एक-दूसरे को प्रसाद देकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और घर पहुंचकर 36 घंटे बाद अपना व्रत खोला।
विज्ञापन

घाट पर धार्मिक गीतों शुक्रवार सुबह भक्तिमय हो गई। घर से लेकर घाटों तक सब कुछ छठ पर्व के रंग में रंगा नजर आया। पूजा के सामान से भरी टोकरी सिर पर रखकर लोग घाटों पर पहुंचे। कुछ लोगों ने अपने घर में ही अस्थायी कुंड बनाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

डॉ. परशुराम ने बताया कि छठ उत्सव नहाय खाय के साथ शुरू हुआ हुआ था। खरना के दिन, रसिया के प्रसाद के साथ उपवास तोड़ा जाता है। अरवा चावल, गुड़ और दूध से बनी पारंपरिक खीर, जो सबसे पहले भगवान सूर्य को अर्पित की जाती है। 36 घंटे के कठिन उपवास से पहले यह अंतिम भोजन है और छठ पूजा के अंतिम या चौथे दिन तक जारी रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed