{"_id":"66197442666d88a5e80d99e1","slug":"cheated-one-and-a-half-lakh-rupees-in-the-name-of-online-transaction-by-pretending-to-be-sons-fake-friend-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115482-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बेटे का फर्जी दोस्त बनकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठग लिए डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बेटे का फर्जी दोस्त बनकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठग लिए डेढ़ लाख रुपये
Fri, 12 Apr 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कमाना निवासी व्यक्ति से उसके बेटे का दोस्त बनकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने गांव कमाना निवासी गुरमेल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरमेल सिंह ने बताया कि 11 जनवरी 2024 को बेटा रणपाल सिंह पंजाब गया हुआ था और इस दौरान उसके पास कॉल आई और कहा कि दोस्त नीरज टीए बोल रहा है और कहा कि उसका बच्चा अस्पताल में दाखिल है और रुपये की जरूरत है। खाते में रुपये डाल देता हूं और वह गूगल पे कर दें, उसका गूगल पे नहीं चल रहा है। इसके बाद बेटे रणपाल ने कॉल करने वाले को कहा कि उसका बैंक खाता नहीं चल रहा है और वह पिता से बात कर ले। आरोप है कि इसके बाद गुरमेल सिंह के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंक खाते में रुपये डालने की बात कही। इसके बाद उसने एसबीआई का बैंक खाता नंबर उसे दे दिया। आरोप है कि उसके मोबाइल पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के 1.60 लाख रुपये के मैसेज आए। इसके बाद आरोपी ने बेटे को गूगल पे का नंबर दे दिया। बेटे ने भतीजे व अन्य दोस्तों से संबंधित नंबर पर गूगल पे से करीब डेढ़ लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद जब वह एसबीआई बैंक रतिया में गया और खाता चेक करवाया तो राशि नहीं आई थी। बैंक अधिकारियों ने कहा कि ठगी हुई है। इसके बाद बेटे ने नीरज टीए के नंबर पर कॉल करके पूछा तो उसने कहा कि कोई राशि खाते में नहीं डाली है और न ही कॉल की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।