फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chaudhar came in the hands of 10 women councilors, there was 56 percent participation in the last election

10 महिला पार्षदों के हाथ आई चौधर, पिछले चुनाव में 56 फीसदी थी भागीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chaudhar came in the hands of 10 women councilors, there was 56 percent participation in the last election
फतेहाबाद में चुनी गई सबसे कम उम्र की महिला पार्षद नीलांशी शर्मा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद फतेहाबाद में इस बार 10 महिला पार्षदों के हाथ चौधर आई है। हालांकि इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 30 फीसदी कम महिला पार्षद चुनी गई है। 2016 के चुनाव में 14 महिला उम्मीदवार पार्षद बनी थी जबकि इस बार 10 महिलाओं के हाथ चौधर आई है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि 9 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व थे। वार्ड नंबर 21 में पुरुष उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़कर सविता टुटेजा पार्षद बनी है। इसके अलावा बिना रिजर्व अन्य वार्ड से चुनाव लड़ रही महिला उम्मीदवार हार गई है।
विज्ञापन

महिलाओं की भागीदारी 56 से 37 फीसदी पहुंची
नप हाउस में इस बार महिलाओं की भागीदारी कम देखने को मिलेगी। पिछले चुनाव में 56 फीसदी तक महिलाओं की भागीदारी थी जबकि अब 37 फीसदी ही रह गई है। रिजर्व के अलावा एक ही अन्य वार्ड से महिला उम्मीदवार जीत कर पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आरक्षित वार्ड से जानिए कौन बनी पार्षद
वार्ड पार्षद चुनी गई
5 सरोजरानी
15 नीलम कुमारी
2 नीलांशी शर्मा
4 किरणबाला
18 स्नेहलता गर्ग
7 नीलमरानी
13 राधा रानी
10 ज्योति मेहता
22 मोहिनी बजाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed