फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chaos in the hospital in the name of CM's security

सीएम की सुरक्षा के नाम पर अस्पताल में मचाई अफरातफरी

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the hospital in the name of CM's security
मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना बचाव प्रबंधों की जमीनी हकीकत जानने आए थे। सुबह प्रशासन की तरफ से सूचना आई कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर दोपहर 3 बजे नागरिक अस्पताल में जाएंगे। अस्पताल प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया। इसलिए पहले से तैयारियां शुरू कर दी गईं। अस्पताल में ज्यादा लोगों की भीड़ न दिखे, इसलिए पुलिस ने काफी लोगों को बाहर भेज दिया। जो भी अंदर जाता, उसे पूछा गया कि काम क्या है। कईयों को अंदर नहीं जाने दिया। लघु सचिवालय परिसर से लेकर नागरिक अस्पताल तक 3 बजे पुलिस तैनात कर दी गई। जगह जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए। चौक चौराहों पर पुलिस खड़ी कर दी ताकि उस रास्ते से कोई जा न सके। नागरिक अस्पताल के सामने भी पुलिस की तैनाती कर दी गई। लगभग 4 बजे तक पुलिस वहीं खड़ी रही। एक घंटे बाद पता चला कि मुख्यमंत्री अस्पताल में नहीं आएंगे।
विज्ञापन

ये रहा मुख्यमंत्री का दौरा
मुख्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां हेलीपैड बना हुआ था। वहां से हुडा सेक्टर 3 स्थित पॉलीक्लीनिक पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक की। इसके बाद दोबारा पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे लौट गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा भी पहुंचे
पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री के स्वागत में भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा भी पहुंचे। बलदेव ग्रोहा कोरोना संक्रमित हैं। 30 अप्रैल को ही उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। अभी तक उनका उपचार चल रहा है। इस बात पर कार्यकर्ताओं के बीच में चर्चा शुरू हो गई कि अध्यक्ष कोरोना संक्रमित होने के बावजूद क्यों आए हैं। इसके बाद बलदेव ग्रोहा ने खुद ही कार्यक्रम से दूरी बना ली और थोड़ी देर में वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed