फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chakka jam at seven places today

सात स्थानों पर किसान करेंगे चक्का जाम, गांव-गांव करवाई गई मुनादी

Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam at seven places today
गांवों में चक्का जाम के लिए संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : Fatehabad
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा शनिवार को जिले में सात जगहों पर चक्का जाम किया जाएगा। किसानों का दावा है कि चक्का जाम 26 जनवरी को हुए विरोध प्रदर्शन से भी बड़े स्तर का होगा। इसके लिए किसान पिछले एक सप्ताह से जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। गांव गांव जाकर मुनादी की गई है। किसान नेताओं की अलग अलग किसान संगठनों ने ड्यूटियां भी लगाई हुई हैं। नेता गांवों में जाकर किसानों को चक्का जाम में शामिल होने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में किसानों ने सात ऐसे स्थान निर्धारित किए हैं जहां पर किसान धरना देकर रोड जाम करेंगे। प्रत्येक शहर व कस्बे में एक मुख्य स्थान चुना गया है।
यहां यहां होगा चक्का जाम : किसान सभा के जिला सचिव एवं संयुक्त मोर्चा के संयोजक जगतार सिंह ने बताया कि पूरे जिले में हर शहर व कस्बे में एक-एक जगह चुनी गई है, जहां पर किसान एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को टोहाना में टाउन पार्क के पास, जाखल में कड़ैल चौक, कुलां में कुलां चौक, भूना में शहीद भगत सिंह चौक, फतेहाबाद में लाल बत्ती चौक, रतिया में बड़ी नहर के पुल पर, भट्टू कलां में फतेहाबाद रोड स्थित नहर के पुल पर चक्का जमा किया जाएगा। सुबह 11 बजे से यहां किसानों का आगमन शुरू हो जाएगा। इसके बाद 12 से 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन

अभियान चला सभी गांव किए कवर : किसान नेताओं की टीमों ने अहलीसदर, करनौली, सोत्तर भट्टू, नखाटिया, थेड़ी, बहबलपुर, हांसपुर, रत्ताटिब्बा, मानकपुर, बनावाली, मुसाअहली, ढाणी छतरियां आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए सुरेश गढ़वाल, हरेंद्र हिजरावां, मनफूल ढाका, रामभगत पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति, रामचंद्र करनौली आदि ने कहा कि सरकार ओच्छे हथकंडे अपनाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। सड़कों पर कांटों की तारें व कीलें लगाकर किलेबंदी की जा रही है। सरकार किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को मानने की बजाय आंदोलन को बदनाम करने में लगी हुई है। जब तक सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती, तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश के कारण कम होगी असुविधा : किसानों के आंदोलन के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। बसें भी बंद रहेंगी। प्राइवेट वाहनों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दुकानें भी बंद रहने की संभावना है। गनीमत ये है कि शनिवार को सरकारी अवकाश है, इसलिए तमाम विभागों के कार्यालय भी बंद रहेंगे। शनिवार को अदालत भी बंद रहेगी। इस कारण लोगों को कम असुविधा होगी।
प्रशासन ने छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए : डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने चक्का जाम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अलावा एडीसी समवर्तक सिंह जिला के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे जबकि संबंधित उपमंडलाधीश अपने-अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के इंचार्ज होंगे।

जिले में कानून, शांति व्यवस्था एवं किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शनिवार के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। एडीसी ओवरऑल इंचार्ज होंगे जबकि संबंधित एसडीएम अपने अपने उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के इंचार्ज होंगे। -डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed