फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   chairman did not arrive, tender of four works stuck, municipal corporation, fatehabad

नहीं पहुंचे प्रधान, चार कार्यों के टेंडर अटके

Fri, 03 Jan 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
chairman did not arrive, tender of four works stuck, municipal corporation, fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के तीन मुख्य टेंडर चौथे दिन शुक्रवार को भी नहीं खुल सके। नगर परिषद अधिकारी टेंडर खोलने के लिए दिनभर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल का इंतजार करते रहे, लेकिन प्रधान कार्यालय में ही नहीं पहुंचे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि टेंडर को लेकर फाइनल अथॉरिटी प्रधान के पास ही है। प्रधान कहेंगे तभी टेंडर खोलेंगे। उनकी अनुमति के बाद ही डोर-टू-डोर कूड़ा इकट्ठा करने, कंपोस्ट खाद बनाने और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर टेंडर जारी किया जाएगा। वहीं इस पूरे घटनाक्रम से अधिकारी पीछे हटते नजर आ रहे हैं 31 दिसंबर को अधिकारियों ने दावा किया था कि एक जनवरी को हर स्थिति में टेंडर जारी होगा लेकिन अधिकारियों ने अब पूरा मामला प्रधान पर छोड़ दिया है। वहीं नप प्रधान टेंडर जारी करने का लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
नप कार्यालय ने डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने, कंपोस्ट खाद बनाने और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर टेंडर जारी किया था। एक जनवरी को तीनों टेंडर खुलने थे, लेकिन एक दिन पहले ही पांच पार्षदों ने कम से कम राशि साढ़े 19 लाख पर आपत्ति लगाते हुए तारीख बढ़ाने की मांग रखी थी और नई शर्तों के साथ दोबारा टेंडर जारी करने के लिए कहा था। लिखित में दिए गए मांग पत्र में पांच ही पार्षदों के हस्ताक्षर थे। अधिकारियों ने दावा किया था कि पांच से छह एजेंसी आ चुकी है इसलिए टेंडर एक जनवरी को खोला जाएगा। वर्जन
विज्ञापन

टेंडर खोलने की फाइनल अथॉरिटी प्रधान के पास है। एक पार्षद की मां की मौत हो गई थी, इसलिए प्रधान कार्यालय में नहीं आए। प्रधान की अनुमति के बाद टेंडर खोला जाएगा। - जितेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आज एक पार्षद की माता का देहांत हो गया, पूरा दिन वहीं व्यस्त था। टेंडर को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा करनी है, इसके बाद टेंडर खोल दिए जाएंगे। एक-दो दिन में चर्चा कर ली जाएगी।
दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed