फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Centers will be allotted to 275 students selected in the counseling of mission foundation level three

Fatehabad News: मिशन बुनियाद लेवल तीन की काउंसिलिंग में चयनित 275 विद्यार्थियों को अलॉट होंगे केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Centers will be allotted to 275 students selected in the counseling of mission foundation level three
फतेहाबाद में मिशन बुनियाद कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करती उपायुक्त मनदीप कौर
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को जाट धर्मशाला में स्थित सेवन स्पाइस बैंक्वेट हॉल में मिशन बुनियाद के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवेश परीक्षा दो में चयनित हुए 275 छात्रों की लेवल तीन की परीक्षा ली गई और काउंसिलिंग की गई। विभाग अब इन छात्रों को केंद्र अलॉट करेगा। मिशन बुनियाद के तहत जिले में चार केंद्र बनाए गए है जिसमें भूना और भट्टू नए केंद्र होंगे।
विज्ञापन

चयनित छात्रों की परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की तरफ से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपायुक्त मनदीप कौर पहुंची। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जिला के शिक्षा के स्तर में काफी गुणात्मक सुधार हुआ है। जिला के विद्यार्थियों ने सुपर-100 में 52 सीटें प्राप्त करके जिला का नाम रोशन किया है। यहां के विद्यार्थी आईआईटी और नीट की परीक्षाओं में भी कामयाब हुए है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने उपायुक्त मनदीप कौर का स्वागत करते हुए कहा कि जिला में मिशन बुनियाद विकल्प फाउंडेशन के द्वारा संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2018 में शुरू किए गए कोर्स में 13 बच्चों ने सुपर-100 में अपना स्थान प्राप्त किया था। जिला की तीन छात्राओं का आईआईटी दिल्ली और मुंबई में दाखिला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार जिला के 52 विद्यार्थी सुपर-100 में चयनित हुए है। उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जरूरतमंद व योग्य बच्चों को प्रोत्साहित करके उन्हें उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है ताकि ये बच्चे आईआईटी, जेईई व यूपीएससी जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, प्राचार्य टेकचंद शर्मा सहित मिशन बुनियाद के चयनित बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।
भूना व भट्टू में खोले गए दो और नये सेंटर
नोडल अधिकारी मुकेश कुमार और जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार ने कहा कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम में 275 बच्चे चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि जिला में मिशन बुनियाद के पहले दो सेंटर फतेहाबाद और टोहाना में खोले गए थे। अब दो और नये सेंटर भूना व भट्टू में खोले गए हैं। वहीं कार्यक्रम में मिशन बुनियाद विकल्प फाउंडेशन के प्रबंधक प्रदीप ने फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सेंटरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed