{"_id":"69b055c6deb894759e0845f5","slug":"census-will-be-done-through-digital-medium-instructions-to-the-officials-for-accurate-work-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149889-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, अधिकारियों को सटीक कार्य के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, अधिकारियों को सटीक कार्य के निर्देश
Tue, 10 Mar 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए डीसी डॉ विवेक भारती। सू
फतेहाबाद। जिले में जनगणना डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी आंकड़े दर्ज करते समय पूरी सावधानी बरतें तथा कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करें। यह निर्देश डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में दिए।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास, योजनाओं की रूपरेखा और संसाधनों के सही उपयोग का महत्वपूर्ण आधार है। इससे जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त होती है, जिसके आधार पर रिसर्च और नीतिगत निर्णय तय होते हैं।
डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें। किसी प्रकार की शंका या तकनीकी कठिनाई सामने आए तो तुरंत प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन लें। यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, इसलिए कार्य पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ संपन्न होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार की निगरानी में चलेगी और भविष्य की सरकारी नीतियों, पेंशन योजनाओं तथा जनकल्याण कार्यक्रमों का आधार बनेगी। डेटा प्रविष्टि में किसी भी तरह की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी। फील्ड स्टाफ तकनीकी या व्यावहारिक समस्या की स्थिति में अपने सुपरवाइजर और जिला अधिकारियों से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है।
डीसी ने बताया कि जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण 10 और 11 मार्च को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारियों को डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएसओ प्रवीण, जिला जनगणना समन्वयक मेघा, ट्रेनर डॉ. राधारमन, हिमांशु सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।